Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
वर्ल्ड लीवर डे 2016: क्या आप जानते हैं अपने लीवर के बारे में ये बातें
लिवर यानी यकृत शरीर में पाई जाने वाली सबसे बड़ी ग्रंथि है, जो पित्त का निर्माण करती है। पित्त खाना पचाने में बहुत बड़ा योगदान करता है। यह हमारे शरीर में एक बार में 200 काम एक साथ कर सकता है। लीवर हमारे शरीर से गंदगी निकालने का भी काम करता है।
क्या आप अपने शारीर के अंगों के बारे में अच्छी प्रकार से जानते हैं। अगर नहीं तो चलिये जानते हैं लीवर के बारे में वो बातें जो बेहद महत्वपूर्ण हैं।

यह शरीर से गंदगी निकालता है
यह ना केवल रक्त को साफ करने का काम करता है बल्कि स्वाभाविक रूप से हमारे शरीर द्वारा उत्पादित जहरीले रसायनों को तोड़ता भी है।

कैमिकल फैक्ट्री
स्वास्थ्य विशेषज्ञ लीवर को 'रासायनिक कारखाने' के रूप में देखते हैं क्योंकि यह अकेले ही एक मानव शरीर में 500 रासायनिक कार्य अकेले ही करता है।

खून बहने से रोकता है
लिवर रक्त के थक्के को जमने में मदद करता है जिससे ब्लड क्लॉट होता है। अगर शरीर में ब्लड क्लॉटिंग नहीं होगी तो खून का बहना आरम्भ रहेगा।

पित्त बनाता है
पित्त को बाइल भी कहते हैं, जो देखने में हरे रंग का होता है। यह लीवर को अन्य अंगों के साथ जोड़ने में मदद करता है जैसे, गॉल ब्लैडर और छोटी आंत आदि। यह छोटी आंत में मौजूदा फैट को पचाता भी है।

यह है शरीर की बैटरी
यह एक बैटरी की तरह है, जो कि शरीर में शुगर को बचा कर रखता है और जब भी शरीर को आवश्यकता होती है, यह उसे प्रयोग करने के लिये देता है। सिपंल से शब्द में कहें तो, यह ब्लड में शुगर की मात्रा को चेक करता है।

पोषण का भंडार
यह शरीर में महत्वपूर्ण हार्मोन, विटामिन और खनिज को संग्रहित कर के रखता है और आवश्यकता पड़ने पर अंगों को रक्त दृारा पहुंचाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
