Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये 10 नेचुरल तरीके आपके बेली फैट को कर देंगे गायब
पेट आपके शरीर को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है। अगर आप ये सोचते है कि आप इसको कैसे कम करें तो इसके कुछ नेचुरल तरीके भी है। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने और अस्त-व्यस्त दिनचर्या का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है लेकिन इसका सबसे अधिक असर हमारे पेट पर दिखाई देता है। आप अपने आस-पास ऐसे कई लोगों को देखते होंगे, जिनके पेट ने बेडौल आकार ले लिया है। जरा सोचिए, अगर ये आपको इतना अजीब लगता है तो बेडौल शरीर वाले उसे शख्स को खुद कितना बुरा लगता होगा। कई बार ये बेडौल पेट लोगों के बीच इंबैरेसमेंट की वजह भी बन जाता है। अगर आपके घर में भी कोई ऐसा शख्स है और आप उसे फिट बनाना चाहती हैं तो इन चीजों को अपनी डाइट में अपनाकर देखिए। एक ओर जहां इन उपायों का कोई नुकसान नहीं है वही घर में उपलब्ध होने के कारण आप आसानी से इन्हें अपना भी सकती हैं।

इस समय खाना खाएं
अगर आप ये नही जानते है कि खाना खाने का भी सही समय होता है तो आपको ये जानना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसका भी एक कारण आपके पेट का बढ़ना है। क्या आप जानते है कि दोपहर से 3 से लेकर 4 बजे तक का समय आपके लिए खाने का सबसे अच्छा समय है। इस समय आप खाना खाएं और खाने में लो कैलोरी और कम फैट वाली चीजें इस्तेमाल करें।

गेंद के साथ करें अभ्यास
अगर आपका पेट ज्यादा निकल रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आप उसको आराम से कम भी कर सकते है। सबसे अच्छा माना जाता है कि आप बेली को कम करने के लिए सप्ताह में 3 बार बॉल के साथ अभ्यास करें। ऐसा करने से आपका पेट कम हो जाएगा और आपको आराम भी मिलेगी। ये बहुत अच्छा अभ्यास है।

खाएं नॉर्मल खाना
पेट का सीधा संबंध आपके शरीर के ग्रोथ सिस्टम से होता है। अगर आपका पेट कम होगा तो आपका शरीर सही रहेगा और आपको कोई बीमारियां भी नहीं होगीं। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपका पेट कम रहे तो आपको ये ध्यान रखना है कि आप सिर्फ नॉर्मल खाना ही खाएं और अपना पेट बढ़ने से रोकें।

कार्डियों एक्सरसाइज और बॉक्सिंग
जब आप कोई भी एक्सरसाइज तो आपका पसीना निकलता है और कैलोरी बर्न होती है। इससे आपके पेट पर प्रभाव पड़ता है और आपका बेली फैट कम होता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आपको अपना पेट कम करने के लिए कार्डियों एक्सरसाइज करें और बॉक्सिंग करें।

शुगर से करें परहेज
अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है क्योंकि ये भी मोटापा बढ़ने में मदद करती है। इसलिए आप शुगर से बनी हुई चीजों का सेवन कम करें और इसको अपनी दिनचर्या से हटाने की कोशश करें। ऐसा करने से आपके पेट की चर्बी कम होना शुरु हो जाएगी।

चबाकर खाएं खाना
आपने बचपन में जरूर पढ़ा होगा कि खाना हमेशा चबा-चबाकर खाना चाहिए। क्या आप जानते है कि ऐसा क्यों बताया जाता था। दरअसल इसके बहुत बड़े फायदे होते है। इससे आप जो खाना चबाकर खाते है वो खाना पेट में जाकर जल्दी पच जाता है क्योंकि आपका डायजेशन सिस्टम आपके खाने को आसानी पचा लेता है। क्योंकि वो महीन हो जाता है।

ऐसे बनाएं अपना डायट चार्ट
अगर आप अपना पेट सच में कम करना चाहते है तो इन सबके अलावा आपको एक डायट चार्ट भी बनाना है जो आपके सेहत के लिए सही है। आपको ध्यान रखना है कि आप नास्ते में क्या खाते है और लंच और डिनर में क्या खाते है। इसके लिए आपको फैट कम करने वाले खाने ही खाने चाहिए।

लाफ्टर योगा
हसना सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। लेकिन अगर आपको ये पता चले कि इससे आपका फैट भी कम हो सकता है तो ये सोने पर सुहागा होगा। हां ये बात सच है।

दिमाग से निकाले फैट की बात
आप हमेशा ये ना सोचे कि आपका पेट निकला हुआ है और दिखने में अच्छे नहीं लगते है। इस बात को अपने मन से निकाले क्योंकि चिंता करना भी इसका एक कारण है।

कम हो जाएगा आपका पेट
आपको बस ये ध्यान रखना है कि आपके पेट कैसे कम होगा। इसके लिए आप ऊपर दिये हुए उपायों को अपनाएं और नेचुरल तरीके अपना पेट कम करें।



Click it and Unblock the Notifications
