Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
इन 4 यौन संचारित रोगों के लक्षण आपको भी हैं लेकिन आप नहीं जानते
यौन संचारित रोग (एसटीडी) एक ऐसी बीमारी है, जो बिना किसी स्पष्ट लक्षण के चुपचाप महामारी के रूप धारण कर लेती है।
यौन संचारित रोग (एसटीडी) एक ऐसी बीमारी है, जो बिना किसी स्पष्ट लक्षण के चुपचाप महामारी के रूप धारण कर लेती है। कहने का मतलब ये है कि आप और आपके पार्टनर को कब ये बीमारी लग जाती है आपको पता भी नहीं चल पाता है।
ऐसे अनजाने लक्षणों के बारे में बॉम्बे हॉस्पिटल के कंसल्टिंग गायनाकॉलोजिस्ट डॉ. पूनम अग्रवाल बता रही है कि कैसे इस बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद लोगों को पता नहीं चल पाता है।

1) गोनोरिया (Gonorrhea)-
ये बैक्टिरियल इंफेक्शन असुरक्षित वैजाइनल, ओरल और एनल सेक्स करने से होता है। वैसे तो महिलाओं में इसके लक्षणों के बारे में साफ तौर पर पता नहीं चल पाता है जब चलता है वह बहुत ही सामान्य होता है। पुरूषों में भी ये लक्षण गले और रेक्टम या मलाशय में दिखता है लेकिन आम तौर वह स्पष्ट रूप से नहीं दिखता है।

2) हर्पस-
हर्पस सिंपलेक्स टाइप 1 आम तौर पर मुंह में छाले और हर्पस टाइप 2 मूल रूप से जननांगों में होता है। सबसे आश्चर्य की बात ये है कि 70 प्रतिशत लोगों को ये बीमारी है लेकिन इसके लक्षण स्पष्ट रूप से नहीं दिखने के कारण पता नहीं चल पाता है। अगर आप जेनिटल एरिया या जननांगों में घाव आदि नजर आए तो तुरन्त सावधान हो जाएं।

3) ह्यूमैन पैपिलोमा वायरस (एचवीपी)-
एचवीपी के लो रिस्क के कारण जेनिटल वार्टस हो सकता है और हाई रिस्क के कारण पीनाइल और एनल कैंसर होने का खतरा हो सकता है। लेकिन इसका लक्षण भी स्पष्ट रूप से नजर नहीं आता है।

4) क्लाइमेडिया (Chlamydia)-
असुरक्षित तरीके से वैजाइनल, ओरल और एनल सेक्स करने से ये बैक्टिरिया इंफेक्शन होता है। इस इंफेक्शन से संक्रमित होने के एक हफ़्ते के बाद पिनाइल डिस्चार्ज और जलन जैसा अनुभव होने लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
