Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
वैजाइना से अगर आती है बदबू तो इन उपायों से पाएं छुटकारा

नीति अपने पार्टनर के साथ एक रोमेंटिक डेट पर गई। रोमेंटिक डेट पर हुई बातें, वहां का माहौल और म्यूजिक ने पूरा मन बना दिया कि आज कुछ अंतरंग पल साथ में बिताये जाएंगे। घर आकर नीति और उसके पार्टनर ने जैसे ही फोरप्ले शुरू किया कि अचानक से पार्टनर का मूड उखड़ गया।
नीति ने जब उससे इस बारे में पूछा तो उसने वेजिना से आने वाली गंदी बदबू के बारे में बताया कि उसे इससे दिक्कत हो रही है और उसका मन खराब हो रहा है। वैसे, ये हादसा किसी के भी साथ हो सकता है और आपको इसके लिए कुछ करने के बारे में सोचना चाहिए।

वेजिना से आने वाली बदबू न सिर्फ आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकती है बल्कि आपकी बॉडी में इंफेक्शन भी पैदा कर सकती है। कई बार बॉडी इंफेक्शन की वजह से भी योनि में बदबू आने लगती है।
इसके लिए आप डॉक्टर से सलाह ले सकती है या कुछ घरेलू तरीकों को अपना सकती हैं जिससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा और आपकी योनि से आने वाली बदबू भी समाप्त हो जाएगी।
अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो ये स्थिति थोड़ी शर्मनाक भी हो सकती है, पार्टनर के समझदार न होने पर आप अपमानित भी हो सकती हैं।
ऐसे में अपनी योनि का उतना ही ख्याल रखें जितना आप शरीर के बाकी हिस्सों का रखती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको योनि से आने वाली बदबू को कम करने के 9 तरीकों के बारे में बात करेंगे जोकि निम्न प्रकार हैं:

1. धुलें और साफ कपड़े से पोंछे -
आप अपनी योनि को दिन में कम से दो से तीन बार साफ और हल्के गुनगुने पानी से धुलें। धुलने के बाद इसे साफ और मुलायम कपड़े से पोंछे। ऐसा करने से योनि से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी और किसी प्रकार का संक्रमण भी नहीं होगा।

2. पर्सनल हाईजिन प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें -
मार्केट में ऐसे कई प्रोडक्ट आते हैं जो आपसे प्रॉमिस करते हैं कि आपकी पर्सनल हाईजिन के सच्चे साथी हैं लेकिन इनके इस्तेमाल से आपकी योनि को कई तरह के कैमिकल का सामना करना पड़ता है। ये कैमिकल बहुत ही हानिकारक होते हैं और इनसे कई तरह के गंभीर रोग होने का खतरा भी होता है। इसलिए इस तरह के क्लीनर, वेजिनल स्प्रे या लिक्विड आदि का प्रयोग न करें तो बेहतर रहेगा।

3. अंडरवियर बदलना -
सुनिश्चित कर लें कि आप दिन में कम से कम एक बार या दो बार अपने अंडरगारमेंट को बदलें और इन्हें धुलकर ही अगली बार पहनें। अपने अंडरगारमेंट को अच्छे से साफ करना चाहिए। धूप में सुखाना चाहिए ताकि इनमें आने वाली बदबू दूर हो जाये।

4. सिल्क, पॉलीस्टर या लैस वाले अंडरगारमेंट न पहनें -
कोशिश करें कि आप कम से कम तंग अंडरवियर पहनें। न हपनें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। दूसरी बात ये कि फैशन के चक्कर में कभी भी सिल्क, लैश या पॉलीस्टर के अंडरगारमेंट न पहनें। ये आपके शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं और योनि में इंफेक्शन पैदा करते हैं। इनके कसाव की वजह से योनि में फंगल इंफेक्शन हो जाता है।

5. महकदार ऑयल का इस्तेमाल, डॉक्टरी सलाह के साथ करें -
जब भी आपको वेजिना से बदबू आती है तो आप डॉक्टर के पास जाती हैं और उसके द्वारा दी जाने वाली दवा या सलाह को मानती हैं। पर आप इसके साथ-साथ फ्रैग्नेंस वाले ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। हर्बल ऑयल से आपकी योनि को कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा और वो बदबू मुक्त भी हो जाएगी।

6. सेब का सिरका और पानी -
एक बाल्टी पानी और दो ढ़क्कन सेब के सिरका को मिला लें और इससे योनि को धुलें। आपकी योनि से आने वाली बदबू दूर हो जाएगी और आपको संक्रमण भी नहीं होगा। आप चाहें तो एक बाथटब में इस मिश्रण को डालकर 20 मिनट के लिए लेट सकती हैं। ऐसा करने से भी आराम मिलेगा। एक दिन में दो बार इस पानी से योनि धुलने पर कभी भी बदबू नहीं आएगी।

7. नेचुरल प्रोबॉयोटिक -
योनि से बदबू आने पर नेचुरल प्रोबॉयोटिक का सेवन आप करें यानि दही, योगर्ट, हरी पत्तेदार सब्जी आदि का नियमित सेवन करें। इससे आपके शरीर को राहत मिलेगी और आपके योनि का संक्रमण भी समाप्त हो जाएगा। ये आपके शरीर के पीएच मान को बनाये रखते हैं जिससे योनि में बदबू आनी बंद हो जाती है।

8. खूब सारा पानी पीना -
कई बार योनि में ड्राईनेस की वजह से भी बदबू आने लगती है। ऐसे में आप पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करें। दिन में कम से कम पांच से छ: गिलास पानी पीने से योनि में ड्राईनेस नहीं होगी। साथ ही आप जब भी वॉशरूम जाएगी तो आपको योनि को पानी से क्लीन करना भी याद रहेगा।

9. चीनी या मीठी चीजों को कम खाना -
अगर योनि में किसी प्रकार का संक्रमण है तो मीठी चीजों का परित्याग कर दें। इससे आपकी योनि में फंगल संक्रमण नहीं होगा और जो हो गया है उसे क्योर होने में मदद मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
