Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
क्या गर्मियों में फायदेमंद होता हैं चाय की चुस्की लेना?
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में चाय पीना क्यों होता है हानिकारक?
चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसकी एहमियत हमारे समाज में काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। आमतौर पर देखा जाए तो काफी लोग चाय का सेवन सुबह-शाम करते हैं जबकि कई लोग तो हर आधे घंटे में चाय पीने के आदी होते हैं। वैसे गर्मा गरम चाय तो ठंड के मौसम में ही अच्छी लगती है अगर आप चाय पीने के शौक़ीन है और दिन की शुरुवात एक कप गरमा गरम चाय के साथ करते है तो इस पोस्ट को जरुर पढ़िए , क्योंकि आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको बताएंगे की गर्मियों में चाय के ज्यादा सेवन से आपके शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

1- गर्मियों में चाय का सेवन है नुकसानदेय
जैसा की हम सभी जानते है की, चाय पीना ज्यादातर लोगों की दिनचर्या का हिस्सा है। लेकिन कुछ अध्ययनों के अनुसार ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए काफी नुकसान देय होता है, खासतौर पर गर्मियों में चाय आपके शरीर के लिए हानिकारक होती है, दरअसल चाय एक औषधीय पौधा है जो विशेषज्ञ की सलाह से दवा की तरह एक सीमित मात्रा में लिया जाता है | जिसे आवश्यकतानुसार पीने पर ही लाभ मिलता है।

2- ठंडे वातावरण में रहने वाले लोगों के लिए चाय फायदेमंद
गर्म देशों में रहने वाले लोगों के लिए जहां चाय जहर के समान होती है तो वहीं ठण्डी जलवायु एवं ठंडे वातावरण में रहने वालों के लिए ये फायदेमंद है । क्योंकि ठंडे इलाकों में रहने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है इसलिए जो लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें चाय का सेवन करना चाहिए ।

3- चाय पीने के नुकसान क्या हैं?
लगातर चाय पीने से आपके शरीर में ब्लड शुगर की बीमारी या हार्ट से संबंधित बीमारियां होने का डर बना रहता है। इसके साथ-साथ आपके शरीर में सबसे खतरनाक ब्लड प्रेशर की बीमारी होने का डर बढ़ जाता है। इसलिए हो सके तो आप चाय का सेवन करना कम कर दें।

4- एसिडिटी की परेशानी
चाय पीने से पेट में गैस बनना चालू हो जाती है । और आपके पेट के अंदर अम्लीय मात्रा बढ़ जाने के कारण आपको सीने में जलन और खट्टी डकारों की समस्या से जूझना पड़ता है इसलिए आपको गैस बनने की शिकायत है तो आपको चाय पीना बंद कर देना चाहिए।

5- जोड़ो में रहती है दर्द की समस्या
चाय पीने से अक्सर देखा गया है कि लोगों के हाथों और पैरों में दर्द लगातार बना रहता है। अगर आपके साथ भी यह समस्या है तो आपको चाय का सेवन बंद कर देना चाहिए क्योंकि चाय पीने से आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती है । जिसके कारण जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है।

6- चाय बढाती है केलेस्ट्रॉल की मात्रा
चाय पीने से आपके शरीर में केलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे आपके दिल तक सुचारु रुप से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता और आपको दिल की बीमारी की समस्या से रुबरू होना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
