Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
गठिया का दर्द? पत्तागोभी के पत्तों से उपचार करें!!
पत्तागोभी का उपयोग खिंचाव, मोच, सूजन, अल्सर, चोट, आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द के उपचार में किया जाता है।
पत्तागोभी एक पोषक पत्तेदार सब्ज़ी है। इसमें फाइबर, फोलेट, तांबा, विटामिन बी1, पोटैशियम, मैंगनीज़, विटामिन बी, सी और के भी पाया जाता है।
इसमें कैल्शियम, आयरन, क्लोरीन, मैग्नीशियम, पैंटोथेनिक एसिड, नियासिन और फॉस्फोरस भी पाया जाता है। पत्तागोभी का उपयोग खिंचाव, मोच, सूजन, अल्सर, चोट, आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द के उपचार में किया जाता है।
इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी कारक होते हैं। यह उपचार कई लोगों पर असर कर चुका है। कुछ लोगों का कहना है कि पत्तागोभी की पत्तियां गठिया के दर्द को कम करती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि ये गठिया के दर्द को पूरी तरह ठीक कर देती है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि यह उपचार वास्तव में प्रभावकारी है अथवा नही।
परन्तु एक बार इसका उपयोग करने में कोई बुराई नहीं है विशेष रूप से तब जब आप गठिया के दर्द से पीड़ित हों। परन्तु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका उपयोग करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह ले लें।

चरण #1
सबसे पहले बाज़ार से गोभी की ताज़ा पत्तियाँ लायें और उन्हें प्लास्टिक बैग में रख दें। इन्हें फ्रीज़र में रखें। जब गठिया का दर्द शुरू हो तो गोभी के पत्तों को फ्रीज़र से निकालें और उन्हें प्रभावित जगह पर लपेट लें। एक टॉवल लें और उसे गोभी के पट्टे के ऊपर लपेट दें।

चरण #2
चरण #2 आपके शरीर की गर्मी से गोभी के ठंडे पत्ते गर्म हो जायेंगे। और इस प्रक्रिया के दौरान पत्तागोभी में उपस्थित कुछ यौगिक आपकी त्वचा में प्रवेश कर जाते हैं। इस उपचार से यूरिक एसिड के कण घुल जाते हैं जो गठिया दर्द का मुख्य कारण है। कम से कम उस भाग की सूजन कम हो जाती है।

उपचार #2
यदि आपके तलुओं में सूजन है तो गोभी की पत्तियों को उस स्थान पर लपेट कर रखें और 30 मिनिट तक पैरों को ऊपर की ओर उठाकर रखें। इससे सूजन कम हो जायेगी।

दूसरी विधि
पत्तागोभी की पत्तियों को फ्रीज़र में रखने के बजाय केवल उन्हें बेलन से दबाएँ। ऐसा करने से पत्तियों की साथ पर दरारें बन जाती हैं और उसमें से रस निकलता रहता है।

चरण #2
चरण #2 एक फ्राइंग पैन पर पत्तियों को गर्म करें। इसे बहुत अधिक गर्म न करें। कपड़े की सहायता से पत्तियों को जोड़ों पर बांधें। 45 मिनिट बाद पत्तियों को निकाल दें। आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा।

सावधानी
यदि आपके पैरों को पत्तागोभी से एलर्जी होती है या आपको खुजली होती है तो पत्तियों को तुरंत निकाल दें। डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
