Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
नाखून चबाने से आपको हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान
डॉक्टर के अनुसार, नाखून चबाने से आपको विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां जानिए ऐसा करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अक्सर अपने नाखून चबाते रहते हैं। ऐसा वो बात करते समय या कुछ सोचते समय ज्यादा करते हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि ये गंदी आदत आपको कितना नुकसान पहुंचा सकती है? डॉक्टर के अनुसार, नाखून चबाने से आपको विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। यहां जानिए ऐसा करने से आपको क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

(1) उंगलियां खराब हो सकती हैं
अगर आप हर समय उंगिलयों को मुंह में डालकर नाखून चबाते रहते हैं तो इससे आपकी लार में मौजूद केमिकल उंगलियों की स्किन को खराब कर सकते हैं। लार में मौजूद केमिकल की वजह से स्किन खुरच जाती है और देखने में बहुत बुरी लगने लगती है।

(2) नाखून खराब हो सकते हैं
उंगलियों की नाखून के नीचे एक परत होती है जिसे मैट्रिक्स कहा जाता है। हमेशा नाखून चबाते रहने से नेल मैट्रिक्स पूरी तरह डैमेज हो जाते हैं और आगे चलकर इनसे इनग्रोन नेल्स जैसी समस्याएं हो जाती हैं।

(3) नाखून में इन्फेक्शन हो सकता है
जब आप नाखून काटते समय उसका एक बड़ा हिस्सा काट लेते हैं तो इससे नाखून में मौजूद बैक्टीरिया आपके मुंह में चले जाते हैं। इससे इन्फेक्शन का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे पैरोनशिया (Paronychia) नामक इन्फेक्शन हो जाता है जिसमें सूजन, दर्द, रेडनेस और पस से भरे हुई गांठे पड़ जाती हैं।

(4) पेट खराब हो सकता है
आप दिन भर अपने हाथो से तरह तरह की चीजें छूते हैं जिससे कई तरह के बैक्टीरिया आपके नाखूनों में जाकर चिपक जाते हैं। जब आप ऐसे बैक्टीरिया से भरे हुए नाखूनों को अपने मुंह में डालते हैं तो बहुत अधिक मात्रा में बैक्टीरिया आपके पेट में पहुंच जाते हैं और इससे पेट में इन्फेक्शन से लेकर जुकाम जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

(5) जिन्जवाइटिस का खतरा
बार बार नाखून काटने की वजह से दांतों की जड़ों में मौजूद सॉकेट्स खराब हो जाते हैं जिस वजह से आपके दांत टेढ़े हो जाते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ ओर्थोडॉनटिक्स एंड डेंटोफेसियल ओर्थोपेडिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार बार बार नाखून काटने की आदत की वजह से आपको जिन्जवाइटिस (gingivitis) जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
