Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऑफिस के काम को लेकर होने वाले डिप्रेशन से बचने के लिए ये तरीके आजमायें
आज कल लोग अपने ऑफिस के काम को लेकर इतना सीरियस रहते हैं कि कई बार वे इसी की वजह से डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। टार्गेट को लेकर बढ़ता दवाब और करियर की चिंता की वजह से लोग बहुत ज्यादा स्ट्रेस में रहने लगते हैं और लगातार स्ट्रेस में रहने की वजह से लम्बे समय के बाद वे डिप्रेशन के मरीज हो जाते हैं।
कई अच्छी कम्पनियां ऑफिस में ही ऐसे लोगों की काउन्सलिंग की सुविधा देती हैं जिससे उनके कर्मचारी इस तरह की किसी समस्या से परेशान ना हो। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे आपको इस तरह के डिप्रेशन से उबरने में मदद मिलेगी।

बातें करें :
आप कभी भी अगर स्ट्रेस महसूस कर रहे हैं तो अकेले रहने की बजाय अपने दोस्तों से बात करें। याद रखें कि कई बार समस्याएं किसी से बात करने से ही खत्म हो जाती हैं। अपने दोस्त को अपनी परेशानियां और बाकी चीजों के बारे में विस्तार से बताएं और इसे दूर करने के उपाय जानने की कोशिश करें।

ट्रिप प्लान करें :
काम के बीच में ब्रेक लेना भी बहुत ज़रूरी होता है जैसे कि अगर आप कई महीनों से लगातार काम किये जा रहे हैं और अपने लिए टाइम नहीं निकाल पा रहे हैं। तो ऐसे हालात में अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करें। बेहतर होगा आप किसी हिल स्टेशन जाने का प्लान करें और ऑफिस से छुट्टियां लेकर 3-4 दिन दोस्तों के साथ घूमे फिरें।


मनपसंद जॉब करें :
कई लोग अपनी जॉब को लेकर ही खुश नहीं रहते हैं और यही उनके डिप्रेशन की सबसे मुख्य वजह होती है। अगर आपको अपनी जॉब पसंद नहीं है तो दूसरी जॉब ट्राई करें और हमेशा वो काम करें जिसे करने में आपको मजा आता हो। इससे काम में आपका मन लगा रहेगा और डिप्रेशन जैसी समस्या भी नहीं होगी।

अच्छे दोस्त बनाएं :
हमेशा अच्छे लोगों से दोस्ती करें जो हमेशा खुश रहते हों और हंसी मजाक करते हो। अगर आपका दोस्त भी दिन भर दुखी रहता है तो इस वजह से भी आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। अपने आस पास खुशनुमा दोस्तों को पाकर आपका स्ट्रेस भी दूर हो जायेगा और काम में ज्यादा मन लगने लगेगा।

प्रोफेशनल की मदद लें :
अगर ऊपर बताये हुए उपायों के बावजूद भी आपका स्ट्रेस या डिप्रेशन की समस्या खत्म नहीं हो रही है तो ऐसे हालात में किसी मनोचिकित्सक की मदद लें। ऐसे मामलों में देरी करने से समस्या और बढ़ने लगती है और फिर आप किसी गंभीर मानसिक रोग के शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जितनी जल्दी हो सके किसी प्रोफेशनल डॉक्टर से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
