Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
ब्लड ग्रुप से पता चलेगा दिल के दौरे का खतरा
एक खोज के अनुसार जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ओ' नहीं होता और 'ए', 'बी' या 'एबी' होता है उन्हें हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित बीमारियों से मृत्यु होने का खतरा 9 प्रतिशत अधिक होता है।
एक खोज के अनुसार जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ओ' नहीं होता और 'ए', 'बी' या 'एबी' होता है उन्हें हार्ट अटैक और हृदय से संबंधित बीमारियों से मृत्यु होने का खतरा 9 प्रतिशत अधिक होता है।
परिणामों से पता चलता है कि अधिक खतरा वोन विलेब्रांड कारक के अधिक होने के कारण होता है। यह रक्त को ज़माने वाला एक प्रोटीन होता है जो थ्राम्बोतिक घटनाओं से जुड़ा होता है।
'ए' ब्लड ग्रुप वाले लोगों में कोलेस्ट्रोल अधिक होता है जिसके कारण हार्ट अटैक के खतरे की संभावना बढ़ जाती है।

इसके अलावा, जिनका ब्लड ग्रुप 'ओ' नहीं होता उनमें भी गलेक्टिन-3 की अधिक मात्रा पाई जाती है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह एक प्रोटीन है जो सूजन से संबंधित है और हार्ट फेल के रोगियों में इसके बुरे परिणाम देखने मिलते हैं।
नीदरलैंड में यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर ग्रोनिजेन के छात्र तथा प्रमुख लेखक टेस्सा कोले के अनुसार "अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप 'ओ' नहीं होता उनमें धमनियों से संबंधित बीमारियों का खतरा 9 प्रतिशत और हृदय से संबंधित बीमारियों का खतरा 9 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।"

यह अध्ययन हार्ट फेलियर 2017 और चौथी वर्ल्ड कांग्रेस ऑन एक्यूट हार्ट फेलियर में प्रस्तुत किया गया।
अध्ययन के लिए टीम ने 'ओ' और बिना 'ओ' ग्रुप वाले लोगों पर कार्डियोवैस्कुलर घटनाएँ जिसमें माइक्रोकार्डियल संक्रमण (हार्ट अटैक), धमनियों से संबंधित बीमारियाँ, हार्ट फेलियर, कार्डियोवैस्कुलर घटनाएं और हृदयसंबंधी मृत्यु दर शामिल है, का मेटा-एनालिसिस किया।

कोले के सुझाव के अनुसार "हृदय से संबंधित खतरे के मूल्यांकन में कोलेस्ट्रोल, उम्र, लिंग और ब्लडप्रेशर के साथ साथ बल्ड ग्रुप को भी शामिल किया जाना चाहिए।"
आईएएनएस से प्राप्त इनपुट के अनुसार
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
