Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
फोड़े-फुंसी से हैं परेशान तो प्याज आएगा बड़े काम
प्याज के रस में 25 एक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो सूजन और दर्द से छुटकारा दिलाते हैं। चोट आदि को संक्रमण से बचाने के लिये लाल रंग की प्याज काफी फायदेमंद मानी जाती है।

यह खून के सर्कुलेशन में मदद करती है और फोड़े-फुंसी से मवाद को बाहर निकालने में मदद करती है। प्याज के रस को फोडे पर लगाने से इंफेक्शन बढ़ने के चांस कम हो जाते हैं क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं।
तो यदि आपके शरीर में मवाद से भरे फोड़े-फुंसी हो गए हैं तो आप प्याज के रस या पेस्ट को नीचे बताए गए तरीके से प्रयोग कर सकते हैं।


प्याज का पानी
एक पैन में 1 कप पानी और 1 प्याज बारीक काट कर डालें। अब इसे कुछ मिनट तक उबलने दें। जब पानी उबल कर आधा हो जाए तब आंच बंद कर दें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इस पानी को फोड़े को धोने के लिये प्रयोग करें। या फिर प्याज का रस निचोड़ कर कॉटन बॉल से फोडे पर लगाएं।

प्याज-लहसुन का जूस
1 प्याज महीन काट लें और 3 - 5 लहसुन घिस लें। इसमें से जूस निकाल कर फोड़े पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक सूखने दे और फिर पोछ लें। उसके बाद इसे गरम पानी से धो लें। ऐसा दिन में 4-5 बार करें।

प्याज का पेस्ट
प्याज को महीन काट कर हल्का सा पानी मिला कर पीस लें। इस पेस्ट को फोड़े पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे हल्के गरम पानी से धो लें और पोछ लें।

प्याज, दूध और ब्रेड
अगर शरीर पर मवाद वाला फोड़ा है तो यह उपचार काम आएगा। गरम दूध में ब्रेड की स्लाइस डाल कर चलाएं। फिर उस पर प्याज का पेस्ट डालें। इस पेस्ट को फोड़े पर लगाएं और कुछ मिनट के लिये छोड़ दें। बाद में इसे धो लें। इस विधि को तब तक करें जब तक कि फोड़ा दर्द और खुजली के साथ साफ ना हो जाए।

प्याज और शहद
यह पेस्ट सिस्टिक एक्ने को दूर करेगा। 1/4 चम्मच शहद के साथ 1 चम्मच ताजे प्याज का रस मिलाइये। फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाइये। कुछ मिनट छोड़ने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications