Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
जानिये एक दिन में कितने पुशअप्स करने चाहिये?
मांसपेशियों को मजबूत करने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए ज़रूरी है कि आप रोजाना वर्कआउट करें। खासतौर पर ऐसा माना जाता है कि पुशअप्स करने से बहुत जल्दी स्टैमिना बढ़ जाती है।
यही कारण है कि युवा लड़के वर्कआउट की शुरुवात में सबसे ज्यादा ध्यान पुशअप्स पर ही लगाते हैं। अगर आप पुशअप्स के साथ साथ रोजाना बाकी वर्कआउट पर भी ध्यान दे रहे हैं तो जान लें कि इसका असर कुछ ही दिनों में आपके शरीर पर नज़र आने लगेगा।
बॉडी बिल्डिंग के लिए सबसे ज़रूरी है मसल्स का बनना और उनका मजबूत होना। पुशअप्स करते समय आपकी बाहो, कंधों और सीने की मांसपेशियों का खिंचाव होता है जिससे उनमें मजबूती आती है। इसे करने से बाकी अंगों की एक्सरसाइज भी अपने आप ही हो जाती है।
आपने कई लोगों से यह सुना होगा कि रोजाना पुशअप्स नहीं करने चाहिये या ज्यादा देर तक पुशअप्स करने से शरीर पर उल्टा प्रभाव पड़ता है।
यह बात सरासर गलत है क्योंकि अगर आपने कभी आर्मी वर्कआउट पर ध्यान दिया हो तो वे अपने बूट कैंप में रोजाना कई तरह के पुशअप्स करते दिख जायेंगे और उनका शरीर भी उसी के अनुरूप पूरी तरह फिट रहता है।

कितने पुशअप्स करने चाहिये :
सच बताया जाए तो इसकी कोई लिमिट नहीं है आपकी जितनी क्षमता है और जितनी स्टेमिना है आप उसके हिसाब से कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक 25 साल के युवा को लगभग 39 पुशअप्स कर लेने चाहिये वहीँ अगर इसी उम्र के लड़के की फिटनेस और स्टेमिना बहुत अच्छी है तो वो 54 पुशअप्स भी कर सकता है। इसी तरह 50 साल के पुरुष जो हेल्दी हों वे लगभग 21 पुशअप्स कर सकते हैं।
इसी तरह अगर महिलाओं की बात की जाए तो अधिकतर लोग सोच रहे होंगे कि महिलायें इतना पुशअप्स नहीं कर सकती हैं। आपको बता दें कि मिशेल ओबामा ने बिना ब्रेक के 25 पुशअप्स किये थे और एलेन डीजेनेरस को हरा दिया था। इसलिए अगर आपकी उम्र 25 साल है तो आप भी अपनी क्षमता के अनुसार पुशअप्स लगा सकती हैं।

अपने बाहों की क्षमतानुसार पुशअप्स करें:
यह सच है कि अगर आपको बॉडी बनानी है तो रोजाना पुशअप्स करने ही होंगे। एक्सपर्ट बताते हैं कि आप उतने ही पुशअप्स करें जितना आपके हाथ बर्दाश्त कर सकें। शुरू में कम पुशअप्स करें और उसके बाद धीरे धीरे संख्या बढ़ाते जायें।

ज्यादा सेट्स करें और बदलाव लायें :
अगर आप अपनी स्टेमिना बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना सेट्स की संख्या बढ़ाना ज़रूरी होता है। इसके लिए जब आप पहले दिन पुशअप्स करना शुरू करें तो उस संख्या पर ध्यान दें जब आप थक जाते हैं और अगली बार उससे थोड़ा कम पुशअप्स करें। जैसे कि अगर आप शुरुवात में 30 पुशअप्स करते समय थक जा रहे हैं तो अगले दिन सिर्फ 28 पुशअप्स ही करें। कुछ दिन इतने पुशअप्स करने के बाद अपने आप आपकी क्षमता बढ़ जायेगी।


शुरुवात में वाल पुशअप्स करें:
अगर आप पुश अप्स की शुरुवात करने जा रहे हैं तो अभी वाल पुशअप्स करें। कुछ दिन वाल पुशअप्स करने के बाद आप किसी झुके हुए सर्फेस पर ये वर्कआउट करें। इसके बाद जाकर आप ओरिजिनल पुशअप्स करें। इस तरह करने से धीरे धीरे आपकी स्टेमिना बढती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। शुरुवात में 12 पुशअप्स के तीन तीन सेट करना उपयुक्त रहता है।

सिर्फ पुशअप्स से वजन कम नहीं होता है:
अगर आप ये सोचकर पुशअप्स कर रहे हैं कि इससे आपका वजन भी कम हो जायेगा तो जाना लें कि सिर्फ पुशअप्स करने से वजन कम नहीं होता है। बल्कि इसके साथ आपको अन्य ज़रूरी वर्कआउट करना भी करते रहना चाहिये। सिर्फ पुशअप्स करने से बॉडी बिल्डिंग होती है लेकिन वजन कम नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
