Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
कितनी देर योग करना स्वास्थ्य के लिए सही होता है?
योग के जरिए शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं।
योग के जरिए शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं।
योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है।
योग करना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन ज्यादा योग करना भी नुकसानदायक हो सकता है। तो सवाल यह है कि कितना योग करना चाहिए? योग एक्सपर्ट अभिषेक शर्मा आपको इस सवाल का जवाब दे रहे हैं।

मांसपेशियों में दर्द-
सुबह योग करने के बाद मांसपेशियों में हल्का दर्द होना आम है लेकिन अगर कुछ दिनों तक मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो इसका मतलब है आप अधिक योग कर रहे हैं। अगर आप अपने जोड़ों में किसी तरह की सूजन या दर्द महसूस करते हैं, तो इसका मतलब है कि आप अपनी बॉडी से ज्यादा काम करा रहे हैं।

आप हमेशा थकान होना -
अगर आप हफ्ते के छह दिन दो घंटे योग करते हैं और फिर भी थकान महसूस करते हैं, तो समझ लीजिए आप जरूरत से ज्यादा योग कर रहे हैं। थकान होने पर कभी-कभी आपको योग से बचना चाहिए। ऐसे में आपको पुश-अप्स और इन्वर्श़न से बचना चाहिए।

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द-
अगर आप जोड़ों या हड्डियों में दर्द महसूस करते हैं, तो कुछ दिन आपको योग नहीं करना चाहिए। जोड़ों और हड्डियों में दर्द होना ज्यादा योग करने के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको बीच में ही दर्द होने लगे, तो आपको बालासन में आराम करना चाहिए।

जब सोशल लाइफ याद आने लगे-
बहुत दिनों तक योग करते हुए जब आपको अपने शौक और अन्य गतिविधियां याद आने लगे तो, आपको कुछ दिनों तक योग से ब्रेक लेना चाहिए। अगर इससे आपके काम और रिश्ते प्रभावित हो रहे हैं, तो थोड़ा ब्रेक लें।



Click it and Unblock the Notifications
