Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
महिलाओं में गठिया के लक्षण होते हैं बिल्कुल अलग, ऐसे करें पहचान
महिलाओं में गठिया की शुरूआत होने से पहले जोड़ों में जकड़न जैसी हो जाती है और कठोरता महसूस होती है।
गठिया एक दर्दनाक बीमारी है जो अक्सर उम्र ढलने पर लोगों को हो जाती है। ये कई प्रकार की होती है और हर किसी में इसके लक्षण अलग-अलग होते हैं।
अगर आप समय रहते इन लक्षणों पर गौर करके उपचार करवा लेते हैं तो कोई समस्या नहीं होती है लेकिन अगर इसमें कोताही बरती जाती है तो समस्या खड़ी हो सकती है।
जल्दी पता चलने पर डॉक्टर इसका सही इलाज करने के बाद रोगी को एंटी-इंफ्लामेंट्री डग्स देते हैं जिससे पैर और जोड़ सक्रिय बने रहते हैं। 60 वर्ष की आयु के बाद औरतों को अक्सर इस समस्या से जूझना पड़ता है।
आपको बता दें कि गठिया एक प्रकार की ऑटो इम्यन बीमारी है जिसकी वजह से जोड़ों में सूजन आ जाती है। बोल्डस्काई आपको इस आर्टिकल में गठिया के कुछ विशेष लक्षणों को बताने वाला है जो आपके स्वास्थ्य को सदा निरोगी बनाएं रखने में मदद करेगा:

1. कठोरता
गठिया की शुरूआत होने से पहले जोड़ों में जकड़न जैसी हो जाती है और कठोरता महसूस होती है।

2. सूजन
गठिया के प्रारमिभक लक्षणों में से एक लक्षण, सूजन होना होता है।

3. कैचिंग या ग्रिडिंग
यदि आपको जोड़ों में ऐंठन महसूस होती है और उनमें हमेशा तनाव सा रहता है तो समझ जाएं कि आपको गठिया की शुरूआत हो चुकी है।

4. थकान
रूयेमेटाइड गठिया, शरीर की वह स्थिति होती है जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली आपके जोड़ों पर अटैक कर सकती है। इससे शरीर में सूजन बढ़ जाती है और आपको हर पल थकान महसूस होती है।

5. बुखार और भूख का न लगना
गठिया होने की शुरूआत पर ही बुखार आने लगता है और न के बराबर भूख लगती है। महिलाओं में ये लक्षण सबसे जल्दी उभरते हैं।

6. लालामी या त्वचा पर रैशेज़
गठिया में त्वचा पर रैशेज पड़ना शुरू हो जाते हैं और शरीर पर चकत्ते पड़ने लगते हैं। इसे सोराटिक गठिया कहा जाता है।

7. गतिशीलता कम होते जाना
गठिया होने पर आपको अपने शरीर में मूविंग करने में दिक्कत होगी और आपको महसूस होगा कि आपको ऐसा करते हुए दर्द भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
