Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
शिल्पा शेट्टी जैसा हॉट एंड सेक्सी स्लिम फिगर पाने के लिए करें ये 4 योगासन
शिल्पा नियमित रूप से योग करती हैं और यही उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर का राज है। अगर आप भी शिल्पा जैसा फिगर पाना चाहती हैं, तो आपको नीचे बताए गए योगासन करने चाहिए।
भला शिल्पा शेट्टी जैसा फिगर कौन लड़की नहीं चाहती है। योग में खासी दिलचस्पी रखने वाली शिल्पा का फिगर चालीस साल की उम्र में भी किसी अठारह साल की लड़की से कम आकर्षक नहीं है।

शिल्पा नियमित रूप से योग करती हैं और यही उनके हॉट एंड सेक्सी फिगर का राज है। अगर आप भी शिल्पा जैसा फिगर पाना चाहती हैं, तो आपको नीचे बताए गए योगासन करने चाहिए।

1) फ्लैट टमी के लिए पादहस्तासन
इस आसन को करने से पेट के आसपास जमा फैट कम होता है और पेट की मसल्स में टोन आता है।
-सीधे खड़े हो जाएं
-अब, अपने धड़ को धीरे से मोड़ें ताकि आपका सिर आपके जांघों को छू सके और अपने हाथों से अपने पैरों तक पहुंचने की कोशिश करें, उतना जितना भी हो सके।

2) स्टैमिना बढ़ाने के लिए वीरभद्रासन
-इसको करने के लिए सबसे पहले तन कर खड़े होना चाहिए।
-फिर अपने दाएं पैर को 2 से 4 फिट तक आगे ले जाए।
-दाएं घुटने को हल्का सा मोड़ दें, ओर इस बात का ध्यान रखें कि बायां पैर सीधा हो, उसका तलवा जमीन के साथ लगा हुआ हो।
-गहरी सांस को लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर करें इस बात का ध्यान रखें कि आप के दोनों हाथ एक-दूसरे के आमने-सामने हो।
-अपने कंधों को आरामदायक स्थिति में रहने दें। दोनों कानों को अपने कंधे के पास न आने दें।
-इस मुद्रा में आप 15 सेंकड से लेकर 1 मिनट तक रह सकते हैं।
-अपनी सांस को धीरे-धीरे छोड़ते हुए वापिस आप अपनी पुरानी स्थिति में आ जाओ।

3) मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए व्याघ्रासन
इस आसन को करने से मसल्स मजबूत बनती हैं और आपकी बॉडी में टोन आता है।
-सबसे पहले वज्रासन की अवस्था में बैठें। अब अपने दोनों घुटनों के बल खड़े हो जाइए और अपने दोनों हाथों को आगे की तरफ रखिए।
-इस अवस्था में अब अपने दाहिने पैर को पीछे उठा कर सिर की तरफ लाइए, सांस अंदर की ओर लीजिए।
-अपने सिर को आगे की तरफ झुकाइए। फिर अपनी नाक को घुटने से लगाएं और सांस धीरे-धीर छोड़ दे।
-अब सिर ऊपर की ओर उठाएं और पांव पीछे की तरफ ले जाएं।
-अब इस प्रकिया को बाएं पैर को ऊपर की तरफ ले जाते हुए दोहराएं। इस प्रकिया को कम से कम पांच बार करें।

4) एब्स में टोन लाने के लिए नौकासन
-पहले आप जमीन पर कम से कम तीन से चार दरी बिछा लें। ताकि आपका आसन थोड़ा मोटा हो सके।
-इसके बाद पीठ के बल दरी में लेट जाएं और अब अपने दोनों एड़ियोंए घुटनों और अंगूठे को आपस में मिला लें।
-दोनों हाथों को अपने बगल में एक साथ जमीन पर रखें।
-अब सांस को अंदर की तरफ भरें और रोकें अपने हाथों पर दबाब डालते हुए अपने दोनों पैरों को उपर उठाएं।
-साथ ही अपने दोनों हाथों पीठ, कमर और सिर को भी उंचा उठाएं। अब आपका सारा भार आपके नितम्बों के उपर है।
-अब अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ फैला दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
