Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
स्वीमिंग के दौरान इन 8 बातों का ध्यान रखें
स्विमिंग एक आर्ट है जिसे काफी प्रैक्टिस के बाद सीखा जाता है। अगर आप गर्मी के दिनों में स्विमिंग करना चाहते/चाहती हैं तो आपको इन बातों को
जैसे ही अप्रैल का महीना आता है, गर्मी अपना तेवर दिखाने लग जाती है। गर्मियों के मौसम में बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। जिसके लिए कई लोग बहुत सारे खाने-पीने की चीजों को घर में जुटाकर रखते हैं और मौसम को ध्यान में रखकर ही दैनिक कार्य किए जाते हैं।
गर्मियों में मौसम में सबसे अच्छा पानी लगता है। हर कोई अपने शरीर को हाइड्रेट रखने में भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करते हैं। वहीं शरीर को ठंडा बनाएं रखने के लिए दिन में एक से अधिक बार स्नान भी कर लेते हैं।
अप्रैल से लेकर जून तक के महीने में लोगों को तैराकी यानि स्विमिंग करना बेहद पसंद होता है। स्विमिंग एक आर्ट है जिसे काफी प्रैक्टिस के बाद सीखा जा सकता है। अगर आप गर्मी के दिनों में स्विमिंग करना चाहते/चाहती हैं तो आपको इन बातों को मुख्य रूप से ध्यान में रखना होगा-

1. आउटडोर स्विमिंग
इनडोर स्विमिंग, गर्मियों के मौमस में एक अच्छा ऑप्शन नहीं है। बेहतर होगा कि आप आउटडोर स्विमिंग के लिए जाएं। इससे आपके शरीर से निकलने वाली टॉक्सिक गैस, हवा में उड़ जाएगी।

2. क्लोरीन की मात्रा-
स्विमिंग पूल में पानी को क्लीन करने के लिए क्लोरीन को मिलाया जाता है। ऐसे में आप पहले पता कर लें कि इसमें क्लोरीन की मात्रा कितनी है। मात्रा ज्यादा होने पर पूल में न जाएं क्यों कि इससे आपको त्वचा सम्बंधी समस्याएं हो सकती हैं।

3. स्विमिंग के बाद स्नान-
स्विमिंग के बाद साफ पानी से साबुन और शैम्पू से स्नान करना न भूलें। इससे आप बिलकुल फ्रेश महसूस करेंगे और क्लोरीन युक्त पानी का प्रभाव भी शरीर से दूर हो जाएगा।

4. 30 मिनट पहले भरपूर पानी पीएं-
जब भी स्विमिंग जाएं, उससे 30 मिनट पहले पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, ताकि शरीर में पानी की कमी न होने पाएं।

5. आई बियर-
आंखों पर स्विमिंग ग्लासेस जरूर लगाएं जो कि मुख्ये रूप से तैराकी के लिए बनाएं जाते हैं।

6. कानों को बचा
एं- स्विमिंग के दौरान कानों में इयर प्लग लगाकर रखें ताकि आपके कानों में पानी न पहुंचे।

7. स्विमिंग सूट तुरंत बदलें -
आप जैसे ही स्विमिंग खत्म करें, तुरंत अपनी ड्रेस बदल लें। इसे प्राईवेट पार्ट में संक्रमण होने का खतरा नहीं रहता है।

8. मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें -
आप जैसे ही स्विमिंग कर लें, उसके बाद स्नान करके मॉश्चराइजर लगाएं। इससे त्वचा में रूखापन नहीं होगा।



Click it and Unblock the Notifications
