Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
Alert! इन फूड्स को दुबारा गर्म करने से पहले 10 बार सोंचे ?
अगर आपको बार बार खाना गर्म करने की आदत है तो यह आर्टिकल आपके लिए है आइए जाने कौन सी ऐसी चीजे है जो आपको दुबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए?
खान पान हमारे दिनचर्या का सबसे जरुरी भाग है। हम जितना पौष्टिक और स्वस्थ भोजन खाएंगे उतने ही हेल्दी और फिट रहेंगे। कई बार होता है लोग व्यस्त होने के कारण लंच और डिनर अवॉइड कर देते हैं।
फिर वो कई घंटों के बाद अपने खाने को माइक्रोवेव में गर्म करके खाएंगे। लेकिन क्या आप जानते है ठंडे खाने को वापस गर्म करके खाना कई बार हमारे शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
समय से भोजन ना करना और फिर विभिन्न बीमारियों के शिकार हो जाना, यह आजकल आम बात हो गई है। हमारी बिगड़ती लाइफस्टाइल का सबसे बड़ा कारण भी खान-पान ही है।
क्या आप जानते हैं कि खाना गर्म करना तो सही बात है, गर्मागर्म भोजन करना भी अच्छी आदत है लेकिन कुछ भोजन ऐसे हैं जो एक बार पकाने के बाद दुबारा गर्म किए जाने पर नुकसान पहुंचाते हैं।
दोबारा गर्म करने पर ना केवल उनके पोषक तत्व मर जाते हैं, साथ ही कई बार खाना दुबारा गर्म करने की वजह से शरीर में ऐसे बैक्टिरिया उत्पन्न हो जाते है जिसके वजह से शरीर में कई बीमारियां होने का खतरा रहता है। इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें दोबारा गर्म करना शरीर के लिए नुकसानदेह है।

आलू
आलू के कई पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं, यह एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसे खाने से आप चुस्त-दुरुस्त महसूस कर सकते हैं। लेकिन आलू के सभी पौष्टिक तत्व तभी खत्म हो जाते हैं जब उसे एक बार पकाने के बाद दोबारा गर्म किया जाता है। यह ना केवल खाने लायक बचते हैं, बल्कि शरीर को खतरनाक प्रभाव देते हैं।

चावल
चावल कच्चे नहीं खाने चाहिए, शायद आपने सुना भी होगा क्योंकि कच्चे चावलों में मौजूद कीटाणु के समान तत्व हमें बीमार कर सकते हैं। चावलों को पकाने से वह तत्व मर जाते हैं, लेकिन पकाने के बाद उन्हें रख दिया जाए तो वह तत्व दोबारा उजागर होना आरंभ हो जाते हैं। इसलिए इन्हें दोबारा गर्म करके खाया जाए तो यह कीटाणु कभी नहीं मरते, और यह हमें बीमार करने के लिए काफी हैं।

मशरुम
शायद आपने सुना भी हो कि मशरूम गर्म करके खाने वाली चीज़ नहीं है, यह तो जैसे ही थोड़ा पक जाए इसे खा लेना चाहिए। अब अच्छे से पकाने के बाद, थोड़ी देर रख के और फिर से इसे गर्म किया जाए, तो इससे अधिक अन-हेल्दी खाद्य पदार्थ कोई नहीं हो सकता।

पालक
हालांकि कुछ लोगों को दोबारा पालक गर्म करके खाने में ज्यादा स्वाद आता है। लेकिन यह खतरनाक हो सकता है।
क्योंकि पालक में नाइट्रेट नामक तत्व पाया जाता है, जो पकने के कुछ घंटों के बाद ही नाइट्रायट में बदल जाता है। यह एक प्रकार का एसिड बन जाता है, जो भोजन को खाने लायक नहीं छोड़ता।

नॉनवेज
मांसाहारी पदार्थों को पकाने के बाद अगले दिन फिर से यदि खाया जाए, तो इससे अधिक खतरनाक खाद्य पदार्थ कोई नहीं हो सकता। यह ज़हर के समान है, जो आपको अच्छे से बीमार कर सकता है।

शलजम
पालक की तरह ही शलगम भी लोग दिनों तक बार-बार गर्म करके खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन पालक की ही तरह इसमें भी नाइट्रेट तत्व पाया जाता है, जो पकने के कुछ घंटों के बाद नाइट्रायट में बदल जाता है। इसलिए इसे भी पकने के तुरंत बाद ही ग्रहण कर लेना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications