Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
क्या पीरियड के दौरान भी सेक्स करना सही है?
इस दौरान सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करें। इससे आप दोनों हर तरह के इन्फेक्शन से बचे हुए रहते हैं।
पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर लोगों के अपने अलग अलग विचार हैं। जहां कुछ लोग इस दौरान लड़की के साथ सेक्स करने को पूरी तरह गलत मानते हैं वहीँ कुछ ऐसे भी हैं जिनका मानना है कि इस दौरान वे प्रोटेक्शन फ्री होकर सेक्स कर सकते हैं क्योंकि इस दौरान प्रेगनेंसी की संभावना एकदम कम होती है।
क्या ये सही है? : वैसे देखा जाए तो सामान्यतः लोग पीरियड के दौरान सेक्स करने से परहेज करते हैं लेकिन इसकी पूरी तरह से मनाही नहीं होनी चाहिए। हालांकि ब्लीडिंग के कारण इस दौरान सेक्स करना आपको थोडा अटपटा लग सकता है लेकिन अगर आपके लिए ये उतना मायने नहीं रखता तो मेडिकली पीरियड में सेक्स करने से कोई नुकसान नहीं है।

क्या पीरियड के दौरान सेक्स करना सही निर्णय है:
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि पीरियड के दौरान सेक्स करने के अपने कुछ फायदे भी हैं। पीरियड के तीसरे दिन हार्मोन में परिवर्तन होने के कारण महिलाओं में सेक्स की इच्छा काफी बढ़ जाती है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन का लेवल काफी बढ़ जाता है जिससे वे सेक्स को और बेहतर तरीके से एन्जॉय करती हैं। पीरियड में होने वाले दर्द और परेशानियों के कारण महिलायें स्ट्रेस की शिकार हो जाती हैं जबकि इस दौरान सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन लेवल बढ़ जाता है जिससे उन्हें स्ट्रेस से राहत मिलती है। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इस दौरान महिलायें बाकि दिनों की तुलना में जल्दी आर्गेज्म हासिल करती हैं हालांकि इस तथ्य के अभी कोई वैज्ञानिक प्रमाण या शोध मौजूद नहीं है।

इन्फेक्शन और बीमारियों के खतरे :
एक बात आप को ध्यान में रखनी चाहिए कि पीरियड के दौरान सेक्स करने से सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (STIs) का ख़तरा बढ़ जाता है। इस दौरान महिला से पुरुष में या फिर पुरुष से महिला में यह संक्रमण फैलने का ख़तरा काफी ज्यादा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस समय महिला की योनि में अतिरिक्त मात्रा में ब्लड और लिक्विड मौजूद रहते हैं। इससे बचने का यही उपाय है कि आप फीमेल या मेल कंडोम का प्रयोग करें। पीरियड्स के दौरान गर्भाशय का मुखद्वार खुला हुआ रहता है जिस वजह से एचआईवी या हेपेटाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों का ख़तरा भी बढ़ जाता है। पीरियड के दौरान योनि के पीएच लेवल में परिवर्तन के कारण महिलाओं में यीस्ट और बैक्टीरियल इन्फेक्शन का ख़तरा भी रहता है।

पीरियड के दौरान प्रेगनेंसी की संभावना :
अमेरिकन प्रेगनेंसी एसोसिएशन के अनुसार, जो लोग ऐसा सोचते हैं कि पीरियड के दौरान प्रेगनेंसी की संभावना बिल्कुल भी नहीं होती है वे गलत हैं। हाँ इतना है कि इन दिनों में प्रेगनेंसी की संभावना सामान्य की तुलना में बहुत कम होती है लेकिन अगर आप किसी भी कीमत पर बच्चा नहीं चाहते हैं तो इस दौरान भी बिना कंडोम के सेक्स ना करें।

पीरियड के कितने दिन पहले या बाद में सेक्स करने से प्रेगनेंसी की संभावना सबसे ज्यादा रहती है
वहीँ कुछ लोग इस बारे में भी कई सवाल पूछते हैं कि पीरियड के कितने दिन पहले या बाद में सेक्स करने से प्रेगनेंसी की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। आपको यह पता होना चाहिए कि पुरुष का स्पर्म महिला के शरीर के अंदर लगभग 7 दिनों तक जिंदा रह सकता है। इस हिसाब से अगर महिला में ओव्यलैशन की प्रक्रिया पीरियड से पहले हो चुकी है तो प्रेगनेंसी की संभावना अधिक रहती है। अधिकाँश गर्भधारण अण्डोत्सर्ग के दिन या उससे पांच दिन पहले सेक्स करने के कारण होते हैं और यह पूरी तरह से आपके पीरियड साइकिल पर निर्भर करता है। इसलिए यदि आप गर्भवती होना चाहती हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि आप अण्डोत्सर्ग के समय का इंतज़ार करें।

पीरियड में सेक्स करते समय इन बातों का रखें ध्यान :
इस दौरान सेक्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करें। इससे आप दोनों हर तरह के इन्फेक्शन से बचे हुए रहते हैं।

# 2
अगर आप सेक्स करने का प्लान कर रही हैं तो अपने सेनेटरी पैड को जल्दी जल्दी बदलें जिससे वहां बैक्टीरिया पनपने ना पाये।

# 3
दोनों पार्टनर के बीच वैजाइनल लिक्विड के आदान प्रदान को रोकने के लिए फीमेल कंडोम का इस्तेमाल ज़रूर करें।

# 4
हमेशा नहाकर और शरीर की ठीक से सफाई करने के बाद ही सेक्स करें।

# 5
महिलायें सेक्स के दौरान लुब्रिकेंट का इस्तेमाल करें और सेक्स करने के बाद पेशाब ज़रूर करें जिससे बैक्टीरिया ब्लैडर में प्रवेश न कर पायें।

# 6
पीरियड में सेक्स करते समय मिशनरी पोजीशन में ही सेक्स करें खासकर मैन ऑन टॉप पोजीशन में सेक्स करना ज्यादा सुविधाजनक होता है।



Click it and Unblock the Notifications
