Latest Updates
-
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश
जीका वायरस होता है जानलेवा, जानिए इसके लक्षण, कारण और निवारण
जीका वायरस एक ऐसा खतरनाक वायरस है जो आपकी जान ले सकता है। इस समय बदलते मौसम में जीका वायरस ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है।
हालांकि इसका असर बारिश के मौसम में ज्यादा देखने को मिलता है पर इस समय भी बिन मौसम बरसात के कारण इसके मरीज सामने आ रहे और कई लोगो की तो मौत भी हो चुकी है।
आपके परिवार की सुरक्षा के लिए इससे बचाव और इसकी जानकारी करना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते है कि क्या होता है जीका वायरस और क्या इससे बचने का तरीका.....

क्या है जीका वायरस
जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से और इसी के लार्वे से फैलता है। इन्ही से संबंधित अन्य मच्छर चिकुनगुनिया और डेंगू भी फैलाते है।
जीका वायरस इस समय 23 देशों में फैल चुका है जबकि सबसे पहले ये वायरस अफ्रीक और दक्षिण एशिया के कुछ देशों में पाया गया था।

जीका वायरस के लक्षण
जीका वायरस से ग्रसित लोगों को बुख़ार, सिर दर्द, उल्टी आना, आंखों के पीछे दर्द होना, मसल्स पेन, जॉइंट पेन और स्किन रैशेज जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
ऐसे लक्षण दिखाई देते ही तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले और इलाज कराएं।

ऐसे करें जीका वायरस से बचाव - जलभराव ना होने दें
घरों को साफ रखें मच्छरों को ना पनपने दें। घरों मे पानी भरे हुए बर्तन और कूलर को हमेशा साफ रखें।

गर्भवती महिलाएं रहें सावधान
गर्भवाती महिलाओं के लिए ये बहुत ही खतरनाक है। इसलिए जो महिलाएं गर्भवती है वो उन जगहों पर ना जाएं जहा ये फैला हुआ।

मच्छरदानी का प्रयोग करें
मच्छरों से बचाव के लिए रात में सोते समय हमेशा मच्छरदानी का प्रयोग करें। क्योंकि सोते समय हमें पता भी नहीं चलता कि मच्छर हमें काट रहें

घर की खिड़कियां रखें बंद
घर की खिड़कियां और दरवाजे जितना हो सके बंद ही रखे ताकी मच्छर अंदर ना आ पाए

ऐसे रोगी ना जाएं बाहर
अगर आपको डायबीटीज या और भी गंभीर बीमारियां है तो यात्रा करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

बुखार हो तो ना करें लापरवाही
कहीं भी यात्रा करके आते है और आपको हल्का बुखार भी होता है तो लापरवाही ना करें ये जीका वायरस का असर हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications