Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
ऑफिस में आती है आपको उबासी, जाने क्या है कारण और इसके उपाय
रात अच्छी नींद लेने के बाद भी ऑफिस में आपको नींद और उबासी आने लगती है। आप चाहकर भी खुद को उबासी लेने से रोक नहीं पाते हैं। कभी आपने सोचा है कि नींद पूरी होने के बावजूद भी ऑफिस में काम करते हुए आपको क्यों उबासी आने लगती है? दरअसल इसके पीछे बहुत से कारण होते हैं। कुछ वजह ऐसी भी होती है कि रात भर सोने के बाद भी आपके शरीर और मस्तिष्क को आराम नहीं मिल पाता है। इसके अलावा ऑफिस में लगातार उबासी आने का एक कारण आपका बढ़ता मोटापा भी हो सकता है।
जी हां, थका हुआ शरीर और ऑबेसिटी एक तरह से उबासियों का घर होता है। बार-बार उबासियां आने का संकेत थकान होता है। जानें क्या हैं वे कारण जिनके चलते वर्कप्लेस पर भी आती रहती हैं उबासियां?

पानी की कमी के वजह से
काम की व्यस्तता में पानी पीना भूल जाना या कम पानी पीना। शरीर में पानी की कमी होने पर व्यक्ति को चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होने लगती है जिसके बाद नींद आने लगती है।

एनिमिया भी है एक वजह
अगर आपको एनिमिया की समस्या है तब भी ये समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन या विटामिन की कमी होने पर, रेड ब्लड सेल्स बनते है फिर ये रेड सेल्स आपके फेफड़ों के जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाते हैं, उनकी कमी होने पर शरीर के हिस्सों में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम बाधित होता है और आपको नींद महसूस होने लगती है।

नींद पूरी न होने की वजह से
अगर आपकी कई रातों से नींद पूरी नहीं हो पाई है तो आपको ऑफिस में उबासियां और नींद जरुर आएंगी।

आइए जानते है किस तरह से उबासी आने से रोक सकते है।
खूब पीएं पानी
थकान के कारण उबासी आती है इसलिए पानी पीना भी इससे छुटकारा पाने का एक अच्छा तरीका है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट तो करेगा ही साथ ही आप तरोताजा महसूस करेंगे।

खुलकर लें ऑक्सीजन
शोधकर्ताओं के अनुसार, ऑक्सीजन की कमी के कारण उबासी आती है, इसलिए उबासी को रोकने के लिए आपको अपने शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाना आवश्यक होता है। जितना हो सके आप भारी सांस लें। सांस को कुछ देर रोक कर रखें और फिर छोड़ें। इससे शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलेगा और आपको अच्छा महसूस होगा।

बोरियत से बचें
बोर होने की स्थिति में आपको अधिकतर बार उबासी ज्यादा आती है। ऐसी स्थिति में थोड़ी देर ब्रेक लें, अपनी सीट से उठें, और फिर अपने आपको ऐसे काम में लगाएं जिसमें आपकी रुचि हो।

मोटापे से बचें
मोटापे के कारण भी आप बहुत अधिक उबासी आती है। अगर आपका वजन अगर निरंतर बढ़ता जा रहा है यानी आप मोटापे का शिकार हो चुके हैं तो आपको दिन में कई बार उबासी आ सकती है। इसलिए जिम और एक्सरसाइज करें।



Click it and Unblock the Notifications
