Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, जाने कैसे रहें सम्भल के
मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों में गर्मी और लू के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बना रहेगा, जिसके कारण पारा 44-45 ही रहने वाला है। लू के वजह से शरीर में अत्यधिक गर्मी लगने से शरीर लू से बचने के लिए शरीर के कुछ खास अंग जैसे आंख, कान और नाक की सुरक्षा जरूरी है।
इनके जरिए गर्म हवाएं शरीर में प्रवेश कर जाती है और आप लू का शिकार हो जाते हैं। इसलिए बाहर निकलने से पहले चेहरे को ढ़कने पर विशेष जोर दिया जाता है।

इनके अलावा कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो आपको लू बचा सकते हैं। आइए जानें कैसे लू में कैसे आप खुद को बचाकर रखें।
लू लगने के कारण
शरीर में पानी की कमी
यदि शरीर में पानी की कमी होती है और ऐसे में तेज धूप और गर्मी में अधिक देर तक रहते हैं तेज गर्मी में कड़ी शारीरिक मेहनत वाले काम करते हैं तो शरीर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। ऐसे में लू या हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है।
धूप में ज्यादा देर तक खड़े रहने से
ज्यादा देर तक गर्मी में खड़े रहने से, तेज धूप में निकलने से व धूप में मेहनत करने से लू लग जाती है।
शराब या कैफीन की सेवन से बचें
गर्मियों में शराब पीने तथा कैफीन का सेवन करने से बचें। इनके सेवन ज्यादा मात्रा में पेशाब आता है। क्योंकि शरीर पेशाब के माध्यम से इनकी वजह से शरीर में बने विषैले तत्वों को लगातार बाहर निकालने की कोशिश करता रहता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और लू लग सकती है।
भूखे पेट रहने से
गर्मी के दिनों में भूखे नहीं रहना चाहिए । जब भी घर से बाहर निकलना हो भरपेट भोजन करके निकलना चाहिए ।
धूप में नहीं खड़े रखे कार
कभी कभी बंद कार लू लगने का बहुत सामान्य कारण होता है। बंद कार यदि धूप में खड़ी हो तो कार के अंदर का तापमान बाहर के तापमान से बहुत ज्यादा हो जाता है। इससे लू लग सकती है।
पहने ढीले कपड़े
गर्मी के मौसम में सिंथेटिक या टाइट कपड़े पहनने से शरीर ने हवा नहीं लग पाती और शरीर के अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में हीट स्ट्रोक या लू का असर हो सकता है।
बच्चे या बुजुर्गों को ज्यादा खतरा
अधिकतर बच्चे या बुजुर्ग लोग आसानी से लू की चपेट में आ जाते है। क्योंकि उनमें इम्यूनिटी पॉवर कम होती है, ऐसे में वो लू की चपेट में जल्दी आ जाते है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने, अधिक शराब या चाय कॉफी पीने पर किसी भी उम्र में लू लग सकती है।

लू लगने के लक्षण:
लू लगने या हीट स्ट्रोक के लक्षण इस प्रकार के हो सकते है :
सिर दर्द होना, चक्कर आना, गर्मी के बावजूद पसीना नहीं आना, त्वचा लाल , गर्म और सूखी हो जाना, टेम्परेचर अधिक होना, मांसपेशियों में ऐंठन होना, जी घबराना या उल्टी होना, दिल की धड़कन बढ़ जाना, बेहोश हो जाना, सांस लेने में परेशानी महसूस होना।
लू लगने पर घरेलू उपाय
ठंडी जगह में रहें
लू लगने पर शरीर के तापमान को कम करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए व्यक्ति को तुरंत छाया वाली ठंडी जगह में ले जाना चाहिए। कपड़े ज्यादा टाइट हों तो ढीले कर लेने चाहिए ताकि हवा लगे। शरीर को ठंडी हवा में रखें।
कच्चा प्याज
कच्चे प्याज का सेवन करने से भी लू से राहत मिलती है या खाने के साथ कच्चे प्याज का सलाद खाने से भी लू से राहत मिलती है।
बर्फ लगाए यहां
बगल , पीठ , नाभि के पास दोनों तरफ जांघों पर , गर्दन और हाथों पर बर्फ लगा सकते हैं। इन जगहों पर रक्त की नसें ज्यादा होती है अतः शरीर में ठंडक लाने के लिए इसका जल्द असर होता है।
गीले कपड़े को न ओढ़े
लू लगे व्यक्ति को गीले कपडे में लपेटना नहीं चाहिए। यह इंसुलेशन की तरह काम करके शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। त्वचा पर गीला स्पंज या गीले कपड़े को फेरकर शरीर का ताप कम करने की कोशिश कर सकते हैं ।बाहर निकलने से पहले खुद को अच्छे से कवर करके ही निकलें।
कैरी का पानी
कच्चे आम यानि कैरी का पानी जिसे कैरी का पना भी कहते हैं एक-एक कप सुबह और एक कप शाम को पीने से लू से बचाव होता है। लू लग जाने के बाद इसे पीने से लू का असर मिटता है।
इमली के बीज
इमली के बीज को पीसकर उसे पानी में घोलकर छानकर और इस पानी में शक्कर मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है ।
धनिया है फायदेमंद
धनिए को पानी में डालकर रखें फिर मसलकर और छानकर पानी में थोड़ी चीनी मिलाकर पीने से लू से बचा जा सकता है ।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
