Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
कम उम्र में बाल सफेद होना कॉपर की कमी की तरफ करता है इशारा
शरीर के लिए कॉपर बहुत जरूरी है, ये शरीर में दूसरे पोषक तत्वों की तरह बहुत जरुरी होता है। शरीर में कॉपर, जिंक और आयरन, ये तीनों ही चीजें बैलेंस होनी जरूरी हैं। रोज आपको 2 मिलीग्राम कॉपर अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। भोजन में इसकी मात्रा को शामिल करने से ब्रेन से जुड़ी परेशानी, गठिए का दर्द, शरीर में ऊर्जा और एनर्जी के अलावा और भी बहुत सी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। यह मेटाबॉलिज्म, हड्डियों और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने में मदद करता है। कॉपर शरीर में हीमोग्लोबिन के निमार्ण में आवश्यक तत्व होता है। कॉपर में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो फ्री-रैडिकल्स को रिलीज करने में मदद करते हैं।
कॉपर हमारी नर्व्स, हड्डियों, त्वचा और कोलेजन के स्वास्थ्य को बनाए रखने में तथा उनके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
शरीर में कॉपर की कमी से हमें इंफेक्शन, कमजोरी और एनिमिया हो सकता है। अगर आपको हल्का चलने से थकान की समस्या होने लगती है और समय से पहले बाल सफेद, स्किन त्वचा का पीला होना जैसे बदलाव बताते है कि आपके शरीर में कॉपर की कमी होने लगी है।

एनिमिया का कारण भी
कॉपर आंतों में आयरन को एब्जॉर्ब करने के लिए जरूरी है। जब भी कॉपर का स्तर शरीर में घटता है, शरीर में आयरन कम होने लगता है। यही एनीमिया का कारण बनता है।
ओस्टियोपोरोसिस की शिकायत
कॉपर की कमी से हड्डियों के ऊतक कमजोर हो जाते हैं। इसकी कमी से ही ओस्टियोपोरोसिस की शिकायत होती है और हडि्डयां कमजोर होती हैं।
याददाश्त बढ़ाए रखता है
कॉपर याददाश्त और सीखने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करता है। शरीर में एंजाइम कॉपर का उपयोग कर ब्रेन को एनर्जी देने का काम करते हैं। जिन लोगों के ब्रेन में कॉपर 70 फीसदी से कम हो जाता है, उन्हें अल्जाइमर्स की समस्या हो जाती है।
सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं। इनके बीजों में काफी सारा विटामिन ई तथा कॉपर की मात्रा मौजूद होती है, जो सिर से ले कर पांव तक फायदा पहुंचाते हैं। इन दिनों लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिये अलसी, कद्दू, तिल और सूजरमुखी के बीजों का सेवन करने लग गए हैं।
मछली खाये
बालों को सफेद होने से बचाने के लिए समुद्री मछलियों को सेवन करना चाहिए। समुद्री मछली जैसे- सालमन में सेलेनियम होता है, जो कि हार्मोन को संतुलित करता है और बालों को सफेद होने से बचाने के लिए हार्मोन का संतुलन होना बहुत जरूरी है। इसलिए सप्ताह में एक बार सालमन मछली खाइए।
अखरोट और बादाम
बादाम में भरपूर मात्रा में कॉपर और विटामिन-ई पाया जाता है। बाजार में मौजूद आलमंड के हेयर ऑयल भी बालों को सफेद होने से बचाते हैं। इसके अलावा अगर सुबह के नाश्ते में बादाम का सेवन किया जाए तो बालों को सफेद होने से बचाया जा सकता है।
दाल और चॉकलेट में भी
एक कप दाल में 0.5 मिलीग्राम कॉपर होता है. ¼ कप बादाम में 0.4 मिलीग्राम कॉपर होता है। इसके अलावा एक पीस डार्क चॉकलेट में 0.9 मिलीग्राम कॉपर होता है।
इन सब्जियों में भी होता है कॉपर
एक कप ऐस्पैरेगस में 0.25 मिलीग्राम कॉपर होता है। एक कप मशरूम में 0.43 मिलीग्राम कॉपर होता है. एक कप शलगम में 0.36 मिलीग्राम कॉपर होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
