Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
आप भी रात को पेट के बल सोते हैं?, ये आदत पड़ सकती है सेहत के लिए भारी
इस बात से तो सभी वाकिफ होंगे कि एक स्वस्थ शरीर और ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त मात्रा में नींद लेना बहुत जरुरी होता है।, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पर्याप्त नींद लेना ही नहीं स्वस्थ रहने के लिए सही पोजिशन में सोना भी जरुरी होता है। क्योंकि आपके सोने की पोजिशन की वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप सही तरह से नहीं सोते हैं तो इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। हम में से कई लोगों की आदत होती है पेट के बल सोना। पेट के बल सोने से कई तरह की समस्याएं हमें घेर लेती हैं।

जिनमें से एक रक्त संचार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याएं होने का डर रहता है। आइए जानते है पेट के बल सोने के नुकसान के बारे में
सिरदर्द
अगर आप पेट के बाल सोते है आपको भी हर वक्त सिर दर्द रहता होगा। दरअसल, इस पोजिशन में सोने से गर्दन मड़ जाती है और सिर तक ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती है, जिस वजह से सिर भारी-भारी व दर्द रहने लगते हैं।
जोड़ों का दर्द
शरीर की सही पोजिशन न हो ने कारण भी हड्डियों में दर्द रहने लगते हैं। अक्सर पेट के बल सोने वाले व्यक्तियों को इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इसी पोजिशन में सो रहे है तो अपनी आदत को सुधार लें।
मुंहासे होने की चिंता
जब हम पेट के बल सोते है तो स्किन को अच्छे से ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। साथ ही बिस्तर पर लगे बैक्टीरिया पर चेहरे के संपर्क में आ जाते हैं, जिस वजह से चेहरे पर मुंहासें की समस्या होने लगती है।
बैक पेन की शिकायत
पेट के बल सोने से रीढ़ की हड्डी अपनी नैचुरल शेप में नहीं रहती, जिस वजह से बैक पेन होने लगती हैं। स्पाइन पर ज्यादा खिंचाव और दबाव पड़ने से आपकी कमर और स्पाइन पर बुरा असर पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस पोजिशन में सोने से आपका सारा वजन आपकी मिडिल बॉडी पर होता है। जिस वजह से सोते समय स्पाइन पोजिशन को बनाएं रखना मुश्किल हो जाता है।
पेट खराब
पेट के बल सोने से इसका सीधा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। जिससे इनडाइजेशन की शिकायत रहती है। कभी-कभी पेट में दर्द भी रहने लगता है। इसलिए हमेशा बांयी करवट लेकर या पीठ के बल ही सोएं।
गर्दन का दर्द
पेट के बल सोने की वजह से आपका सिर और आपकी स्पाइन एक सीध में नहीं रहते जिसकी वजह से आपकी गर्दन में दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications