Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बाथटब में सेक्स करना क्या सुरक्षित है, फैंटेसी के चक्कर में बीमार न पड़ जाओ
बहुत सी हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में बाथटब या पूल में कपल को रोमांटिक सीन करते हुए जरुर देखा होगा। जिसे देखकर आपके दिमाग में भी बाथटब में सेक्स करने जैसी फैंटसी आती होगी, लेकिन क्या रियल लाइफ में बाथटब सेक्स करना सेफ है? आपको जानकर हैरानी होगी या नीचे आर्टिकल में जो जानकारी हम आपके साथ शेयर करने वाले है।
उन्हें पढ़कर हो सकता है कि आपके प्यार के बुलबुले हवा में ही फूट जाएं। क्योंकि बाथटब में या पूल में इंटीमेट होने से कई समस्याएं हो सकती है।

पानी में लुब्रिकेंट नहीं करता है काम
पानी भले ही गीला होता है लेकिन ये लुब्रिकेंट नहीं होता है। बल्कि ये शरीर से निकलने वाले नैचुरल लुब्रिकेंट को भी धोकर प्राइवेट पार्ट को ड्राय कर देता है। इस वजह से पानी में यौन संबंध बनाना आपके लिए असहज हो सकता हैं।

बैक्टीरिया के सम्पर्क में आने का खतरा
पूल और बाथटब में खतरनाक जर्म्स और बैक्टीरिया होते हैं। जब आप ऐसी वॉटर बॉडीज में अपने पार्टनर के साथ इन्टिमेट होते हैं तो इस बात की सम्भावनाएं काफी हद तक बढ़ जाती है कि खुले पानी में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया आपके वजाइना में चले जाएं।

ये काफी दर्दनाक हो सकता है
पानी में कुछ सेक्सुअल ऐक्टिविटी जैसे अपने हाथों को एक दूसरे के लिए इस्तेमाल करना सेफ हो सकता है। लेकिन पेनिट्रेशन के समय lubricant की कमी के कारण आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए । इसमें बहुत अधिक दर्द हो सकता है।

यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है
हॉट टब और पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन आपके वजाइना के PH के स्तर को बिगाड़ सकता है, इस वजह से यीस्ट इंफेक्शन होने की सम्भावना बढ़ जाती है। आपको किसी भी हाल में पानी के अंदर सेक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।

अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा
पानी में मौजूद केमिकल और काफी ज्यादा गर्म और ठंडे पानी की वजह से कंडोम में छेद हो सकता है या ये पानी में फिसल भी सकता है। जिस वजह से अनचाही प्रेग्नेंसी का खतरा बढ़ जाता है।

UTI का खतरा
पूल या हॉट टब में इंटीमेट होने के वजह से आपको इन्फेक्शन का खतरा रहता है। खासकर तब जब आपको अक्सर UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो पूल या बाथटब के पानी में मौजूद जर्म्स सेक्स के दौरान आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आपको खतरनाक इन्फेक्शन हो सकता है।

लुब्रिकेशन में कमी
लुब्रिकेशन की कमी के कारण और पानी में नैचुरल लुब्रिकेशन धुलने के कारण सेक्स के दौरान आपके वजाइना पर काफी दबाव पड़ता है, प्यूब्स के ड्राई होने से फ्रिक्शन ज्यादा होता है। ये वजाइना के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
