Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
हर तरह की कमजोरी को दूर भगाता है महुआ, जाने इसके आयुर्वेदिक लाभ
आपने महुआ के फूल और फल के बारे में तो सुना ही होगा, ये खाने में जितना स्वादिष्ट और सुगंधित होता है उतना ही इसमें औषधीय गुण समाहित होते है। इस पेड़ के पत्तों से पत्तल बनाए जाते हैं, वहीं इसकी लकड़ियों को घर की इमारत बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। कई राज्यों में तो महुआ के रस से शराब भी बनाई जाती है और घरों में इसके तेल से खाना बनाया जाता है।
इस पेड़ के पत्ते, छाल, फूल और बीज की गिरी सभी औषधीय रुप से समाहित होती है और इनका इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। महुआ का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से कई रोगों की दवा के रुप में किया जाता है। आइए जानते है इसके गुणों के बारे में।

दाग धब्बे हटाएं
अगर आपको दाग धब्बे हो गए हो तो महुए के छाल का काढ़ा बनाकर इसे शरीर में दाग और धब्बे के ऊपर लगाने से दाग धब्बे दूर हो जाते हैं।

जोड़ों के दर्द को दूर करता है
अगर आप खतरनाक जोड़ों के दर्द से पीड़ित हैंं तो महुआ के लेप का इस्तेमाल करना न भूलें, बस इसके लिए आप महुआ को पीस कर उसका लेप जोड़ों में लगाएं इससे जोड़ों के दर्द से निजात पा सकेंगे।

सिर दर्द दूर करें
सिरदर्द के लिए आप महुए के तेल को अपने माथे में लगाएं। इससे सिर दर्द से बहुत ही जल्द सिर दर्द से आप छुटकारा पा सकेंगे।

सांप काटने पर
महुआ के बीज को पीसकर काटे हुए स्थान पर तथा आंखों के दोनों कोरों पर लगाने से विष का असर कम हो जाता है।

सूजन कम करता है
यदि आपके शरीर में कहीं भी सूजन आ गई हो तो महुआ को पीसकर उसका लेप लगाएं इससे सूजन चली जाती है और काफी आराम मिलता है। इसलिए कभी भी आपको कहीं भी सूजन आए तो महुआ का इस्तेमाल करें।

वीर्य बढ़ाए
महुआ पुरुषों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। महुए के पत्तों को पानी में उबालकर सिंकाई करने से अंडकोष की सूजन ठीक हो जाता है | महुए के फूलों का सेवन करने से वीर्य वृद्धि होती है |

हीमोग्लोबिन बढ़ाता है
महुआ में मौजूद तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन को भी बढ़ाते हैं, यह शरीर को अच्छी तरह से ऊर्जा प्रदान करने में सक्षम हैं। इससे आपके शरीर को अच्छी-खासी कैलोरी मिल जाती है और आप आसानी से अपने शरीर और बॉडी को उर्जा देकर मजबूती पा सकते हैं।

दांत संबधी समस्याओं को करता है दूर
अगर आपके दांत हिलते हैं या दांतों से बदबू आती है तो महुए की लकड़ी से दातून करें। इससे आपके दांतों का हिलना बंद हो जाएगा। साथ ही यह आपके दांतों की बद्बू को भी दूर करेगा।

बुखार
अगर किसी को बुखार है तो महुए के फूल का अच्छी तरह से काढ़ा बना लें और बुखार के दौरान दिन में 3 बार इसे पियें। 2 दिन के भीतर आपका बुखार गायब हो जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
