Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खें

कई बार होता है कि कुछ ज्यादा खाने या सोडियम युक्त पदार्थ खाने की वजह से पेट फूलना या ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है। जिसमें पेट फूला हुआ या सूजा हुआ सा दिखाई देता है। पेट फूलने की समस्या काफी असहज सी लगती है, जिसमें छोटी आंत के अंदर गैस भर जाती है। पेट फूलना एक संकेत हो सकता है कि खाया गया भोजन ठीक प्रकार से हजम नहीं हुआ है।
ब्लोटिंग की समस्या उन महिलाओं में भी देखी जा सकती है, जिन्हें पीरियड्स शुरु होने वाले हों। आप चाहें तो पेट फूलने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे जिसकी मदद से आप पेट फूलने यानी ब्लोटिंग से छुटकारा पा सकते हैं।
जल्दी-जल्दी खाने की वजह से
यदि आपको बहुत जल्दी-जल्दी खाने की आदत होती है तो आप अपने पेट को सूजन की समस्या के लिए आमंत्रित करते हैं। जल्दी-जल्दी खाने की वजह से भोजन पाचन तंत्र फंस जाता है। इसके अलावा जब आप जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो आप खाने को अच्छी तरह चबाते नहीं हैं। इसलिए, पेट के अंदर जाने वाले बड़े टुकड़े को पचाने में अधिक समय लगता है। इस वजह से ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है।
सोडा या कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने की वजह से
शराब पीने पेट क्षेत्र में सूजन का कारण बनता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पाचन तंत्र में हवा को फंसाता है जिससे सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए, यदि आपको सोडा पीने की आदत है तो आप इसे छोड़ दें।
मोटे अनाज की वजह से
अगर मोटा अनाज जैसे मसूर, चना और सेम खाने की आदत है तो इस वजह से आपको ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। उपर्युक्त खाद्य उत्पादों में उच्च कार्बोहाइड्रेट होते हैं जिसे आसानी से नहीं पचाया जा सकता है और इस वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो जाती है।
खाने के बीच सही अंतर नहीं होना
अपने खाने और सोने के समय के बीच कम से कम 2-3 घंटे का समय जरूरी रखना चाहिए। अगर आपने ये अंतर नहीं रखा तो आपको जरूर ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। खाने को ब्रेकडाउन होने और पचने में समय लगता है, लेकिन अगर आप अंतर नहीं रखते हैं तो ये आपके लिए बाधा बन सकता है और आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
फूड एलर्जी की वजह से
कुछ ऐसे पदार्थ हैं जो आपके शरीर के लिए लाभकारी नहीं होते हैं। तो ऐसे में आपको ये ध्यान देने की जरूरत है कि कौन सा खाद्य पदार्थ आपके पेट की अच्छा है। वरना इसकी वजह से आपको फूड एलर्जी हो सकती है और आपके पेट में सूजन, दर्द और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
गैसीय आहार से बनाएं दूरी
कुछ गैसीय आहार जैसे बीन्स, ब्रोकोलि, बंदगोभी, पत्तागोभी, फूलगोभी, और केल (kale) बोकचोय बताए गए खाद्य पदार्थ आपके लिए बहुत अच्छे हैं इस लिए इनको धीरे धीरे खाने की आदत डालें।
नमक कम खाएं
आप इस बात को पहले भी सुन चुके होंगे। नमक खाने से सूजन होता है। आप जितना नमक भोजन में लेंगे, नमक उतना ही पानी को पकड़ कर संचय लेगा, और शरीर में पानी इकट्ठा हो जाएगा। एक चम्मच नमक में 2,300 mg सोडीयम होता है, परंतु आपके शरीर को केवल 200mg प्रतिदिन की जरुरत होती है।
ब्लोटिंग कम करने के नुस्खें
सौंफ
सौंफ खाने या इसकी चाय पीने से पेट की गैस एक मिनट में निकल जाती है।
हल्दी
आपको अपने खाने में हल्दी पाउडर जरुर डालना चाहिए। इससे पेट फूलने की समस्या से निजात पाया जा सकता है और ये पेट दर्द को भी दूर करता है।
नींबू का पानी
अगर आपको लगातार पेट फूलने की समस्या हो रही है तो रोजाना उठकर गर्म पानी पीएं। नींबू के पानी में प्राकृतिक रुप से मूधवर्धक गुण मौजूद होते है। जो आपके पेट को ब्लोट करने में मदद करते हैं। कभी कभी होता है हमारे शरीर में सोडियम रह जाता है जिसकी वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है और खूब पानी पीने की वजह से ब्लोटिंग की समस्या होती है। नींबू का पानी शरीर से एक्सट्रा पानी निकालने में मदद करता है।
हरी धनिया
पेट फूलने पर हरी धनिया की चाय पियें। इससे पेट दर्द ठीक हो जाएगा और गैस भी निकल जाएगी।
तुलसी पत्ती
तुलसी की कुछ पत्तियों के सेवन से आपको काफी लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप चाहे तो तुलसी की चाय बनाकर भी पी सकते हो।
दही
दही में बैक्टीरिया होता है, जिससे पेट हमेशा ठीक रहता है तथा खाना भी हजम हो जाता है। अजवायन खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवायन के दाने खान से पेट नहीं फूलता। नींबू
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
