Latest Updates
-
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: रविवार को इन 5 राशियों पर होगी धन वर्षा, सूर्य देव बदलेंगे आपका भाग्य -
Fried Onion Special Egg Do Pyaza Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद
क्या खाना खाते वक्त आपके गले में भी दर्द होता है, जानिए असल वजह
कई बार होता है कि अचानक से गले के इंफेक्शन की वजह से गले में सूजन के साथ साथ खराश और दर्द अचानक से बढ़ जाता है। जिसे फैरिन्जाइटिस कहा जाता है। इसमें गले में सूजन के साथ-साथ खराश और दर्द का सामना भी करना पड़ता है। इस समस्या के दौरान खाना-पीना निगलने में दिक्कत होती है। सर्दियों में ये बीमारी काफी आम है। मानसून के समय में भी अक्सर गले का इंफेक्शन की समस्या आम है।
जिन लोगों को जुकाम होता है या जल्दी एलर्जी हो जाती है उन्हें ये इंफेक्शन होने की ज्यादा सम्भावना रहती है।

अगर आप भी इस समस्या से पीडि़त है तो आइए जानते है कि इस गले के इंफेक्शन के कुछ घरेलू उपाय।
फिटकरी
गर्म पानी में फिटकरी और सेंधा नमक मिलाकर दिन में दो से चार बार गरारे करें। इसके बाद आपको थोड़ा राहत मिलेगी।
नमक, गुनगुना पानी
गुनगुने पानी में नमक मिला कर दिन में दो-तीन बार गरारे करें। गरारे के तुरंत बाद कुछ ठंडा न लें। एक दो दिन में आपको गले की सूजन से बहुत राहत मिलेगी।
मुलहठी
सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहें। फिर मुंह में रखकर सो जाएं। मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर चबाते रहें। इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सूजन भी दूर होती है।
लहसुन
इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होता है, जो बैक्टीरिया और वायरस को मारने में मदद करता है। लहसुन खाने से गले की सूजन कम हो जाती है। इसके लिए लहसुन की एक छोटी सी कली लेकर अपने मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसे।
नींबू का रस
नींबू का रस प्राकृतिक एसिड होता है, इसलिए यह बैक्टीरिया को मार कर गले की सूजन कम करने में मदद करता है। एक कप गर्म पानी में थोड़ा सा नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर गरारा करें।
मुनक्का
सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पांच मुनक्का के दानों को खूब चबाकर खा लें, लेकिन ऊपर से पानी ना पिएं। दस दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ होगा।
मिश्री और सूखा धनिया
खाना निगलने में ज्यादा दर्द हो तो मिश्री और सूखा धनिया एक समान मात्रा में ले और इस मिश्रण का एक चम्मच दिन में दो बार चबाएं। इस उपाय से मुंह के छाले ठीक हो जाएंगे।
अदरक
अदरक, गले के चारों ओर श्लेष्मा झिल्ली को शांत कर, सूजन से तुरंत राहत देता है। समस्या होने पर एक पैन में कटा हुआ अदरक उबाल लें और कुछ देर उबालने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। इसमें नींबू का रस और मीठा करने के लिए शहद मिला सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications