Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
जरुरत से ज्यादा गुड़ खाने से हो सकती है ये दिक्कतें, नकसीर से लेकर बढ़ सकता है वजन

गुड़ में बहुत सारे पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, कई लोग गुड़ को बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और ये ऊर्जा का बहुत बड़ा स्त्रोत है। आयुर्वेद में प्राचीन काल से गुड़ के उपयोग और स्वास्थय से जुड़ी समस्याओं जैसे थकान, अपच और माइग्रेन के इलाज के बारे में पढ़ने को मिलता है। हर चीज की तरह गुड़ खाने के जितने फायदे है उतने ही इसके नुकसान भी है।

आइए जानते है कि गुड़ किस तरह आपके स्वास्थय के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
बढ़ा सकता है वजन
100 ग्राम में 385 कैलोरिज होती है। जो लोग वेटलॉस के लिए डाइटिंग कर रहे हैं, उन्हें तो गुड़ नहीं खाना चाहिए। हालांकि कभी कभी थोड़ी मात्रा में गुड़ खाना नुकसानदायक नहीं होता है। लेकिन इससे ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। गुड़ मीठा होने के साथ भरपूर मात्रा में कार्ब्स से भरपूर होता है। इसलिए वेटलॉस प्लान के दौरान आपको गुड़ को खाने से अवॉइड करना चाहिए।
ब्लड शुगर बढ़ने का डर?
हालांकि गुड़, चीनी की तुलना में काफी मीठा और पौष्टिक होता है। लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। इसे ज्यादा खाने से ये ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शकर्रा मौजूद होती है।
परजीवी संक्रमण होने की सम्भावना
अगर गुड़ को ठीक तरह से तैयार नहीं किया जाए तो उसमें अशुद्धता रह जाती है, इस वजह से इसके सेवन से इसके आंतों में परजीवी और कीड़े पनपने की आशंका बढ़ जाती है। गुड़ ज्यादात्तर गांवों में तैयार किया जाता है, जहां इसे बनाते समय इसकी शुद्धता पर ध्यान नहीं दिया जाता है। इस वजह से इनमें सूक्ष्म जीव रह जाते है जो आपके स्वास्थय को प्रभावित कर सकता है।
अपच की समस्या को बढ़ाता है
अगर आप ताजा बनें गुड़ का सेवन करते हैं तो ये डायरिया की समस्या बढ़ा सकता है। कुछ लोगों ने ताजे गुड़ के सेवन के बाद कब्ज होने की भी शिकायत की है।
नाक से खून निकलने की शिकायत
गुड़ की तासीर गर्म होती है, गर्मियों में इसके ज्यादा सेवन से नकसीर की समस्या हो सकती है। इसलिए गर्मियों के दौरान गुड़ न खाने की सलाह दी जाती है।
स्वास्थय से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है?
गुड़ पूरी तरह परिष्कृत नहीं होता है और इसमें बड़ी मात्रा में सुक्रोज पाया जाता है। अगर आपको गठिया जैसी कोई समस्या होती है तो आपको गुड़ नहीं खाना चाहिए। कई रिसर्च में भी ये बात सामने आ चुकी है, सुक्रोज आपके शरीर में बनने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड में हस्तक्षेप करता है जिस वजह से शरीर में जलन और सूजन की शिकायत हो सकती है।
सलाह
आयुर्वेदा के अनुसार, गुड़ और मछली का सेवन कभी भी एक साथ नहीं किया जाना चाहिए। इसकी वजह से गम्भीर साइड इफेक्ट हो सकते हैं। यदि आप अल्सरेटिव कोलाइटिस से पीड़ित हैं तो आपको किसी कीमत पर गुड़ का उपभोग नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











