Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आयुर्वेद ने माना काली मिर्च और मिश्री को औषधि, बलगम और कफ जैसी बीमारी करे दूर
अगर आप भी कफ़ और बलगम से लम्बे समय से पीड़ित हैं तो मिश्री और काली मिर्च के सेवन से आपको इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। काली मिर्च और मिश्री के उपयोग सदियों से होता जा रहा है। इन्हें आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
हर मौसम में मिश्री और काली मिर्च आपके शरीर के लिए कई मायनों में फायदेमंद साबित होगा। चलिए जानते है कि कैसे काली मिर्च और मिश्री का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा है।

कफ को करे दूर
जबकि भारत में इसका इस्तेमाल कफ़ के कारण हुए गले की खराश को दूर करने के लिये भी किया जाता है। अगर आपको प्रोडक्टिव कफ है ( ऐसा कफ जिसमें बलगम होता है), तो आप मिश्री के इस्तेमाल से इसमें राहत पा सकते हैं।

गले को दे आराम
एक शोध के अनुसार, काली मिर्च और मिश्री दोनों में ऐसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं जो बलगम (phlegm) को ख़त्म करके कफ़ से राहत दिलातीं हैं। यह आपके गले और ओरल कैविटी को भी काफी आराम पहुंचाती है।

इम्यून सिस्टम को रखे ठीक
यह कमजोर इम्यून सिस्टम को ठीक करने के साथ ही थकान और स्ट्रेस को दूर करने के लिए जानी जाती है।

हिचकी दूर करें
मिश्री और काली मिर्च को पीसकर एक गिलास पानी में उबाल लें. इस मिश्रण को पीने से हिचकी समस्या दूर हो जाती है। 5 काली मिर्च को जलाकर पीसकर बार-बार सूंघने से हिचकी की समस्या दूर हो जाती है

रात को सोने से पहले पीएं
मिश्री और काली मिर्च की बराबर मात्रा लें इसे ग्राइंड करके इसका मिश्रण बना लें। रात में सोने से पहले इस मिश्रण का सेवन करें और साथ ही ध्यान रखें की इसे खाने के बाद पानी न पियें। आप इस मिश्रण को अपनी चाय में मिलाकर दिन में दो बार इसका सेवन करें।

रिफ्रेशिंग ड्रिंक बना सकते है
गर्मियों के मौसम में काली मिर्च और मिश्री से तैयार करके रेफ्रेशिंग ड्रिंक बनाई जाती है। आप भी एक ग्लास पानी में एक चम्मच मिश्री का पाउडर और काली मिर्च पाउडर को मिला कर इस ड्रिंक को बना सकते हैं। यह आपके शरीर और दिमाग के लिये बहुत फायदेमंद होती है और आपको तनाव से मुक्त करती हैं। ग्लूकोज से मिलने वाली एनर्जी आपके सेंसेज को काफी आराम देती है।



Click it and Unblock the Notifications
