Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
खाने के बाद आपको भी आती है बार-बार डकार, किसी बीमारी का संकेत तो नहीं
डकार आना पाचन से जुड़ी एक साधारण क्रिया हैं, जो भोजन करने के बाद आती है। आमतौर पर लोगों का मानना होता है कि डकार का मतलब पाचन तंत्र से जुड़ा हुआ होता है। लेकिन अगर आपको जरुरत से ज्यादा डकार आती है तो आपको इसके पीछे का कारण मालूम करना चाहिए। खाना खाने के बाद बार-बार डकार आने का मतलब है कि ज्यादा मात्रा में हवा शरीर के अंदर चली गई है। जब हवा अंदर जाती है तो डकार के रुप में बाहर निकलती है।
यह पेट से गैस के बाहर निकलने का एक प्राकृतिक तरीका है और अगर पेट से हवा बाहर न निकले तो यह पेट से संबंधित कई समस्याओं को जन्म दे सकती है। लेकिन ज्यादा डकार आना भी कई बीमारियों का संकेत है।

इरिटेबल बाउल सिंड्रोम
इस बीमारी में रोगी को कब्ज, पेट दर्द, मरोड़ व दस्त आदि हो सकते हैं। साथ ही इस रोग का एक बड़ा लक्षण बहुत ज्यादा डकार आना भी होता है। इस समस्या के अलावा पेप्टिक अल्सर के कारण भी ज्यादा डकार आ सकती है।

डिप्रेशन
तनाव कई समस्याओं का कराण होता है। तनाव या किसी बड़े भावनात्मक परिवर्तन का प्रभाव हमारे पेट पर भी पड़ता है। लगभग 65 प्रतिशत मामलों में मूड में त्वरित व बड़ा बदलाव या तनाव का बढ़ना ज्यादा डकार आने का कारण बनता है।

अल्सर
ज्यादा डकार आने की वजह से पेट में कब्ज, गैस, दस्त और मरोड़ जैसी कई समस्याएं हो जाती है। इस समस्या को आम समझकर लोग इसका इलाज नहीं करवाते, जिससे यह परेशानी बढ़ जाती है। इससे पेट का अल्सर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है।

ऐरोफेजिया
अकसर ऐसा होता है कि हम खाना खाते समय ज्यादा हवा पेट के अंदर ले लेते हैं तो डकार आने लगती है। ऐसी स्थिति को ऐरोफेजिया कहते हैं। इस समस्या से बचने के लिए छोटे निवाले लें और मुंह बंद करके धीरे-धीरे खाने को चबा कर निगलें।

कब्ज
जिन लोगों को बहुत ज्यादा डकार आती है, उनमें से लगभग 30 प्रतिशत लोगों को कब्ज की समस्या होती है। यह समस्या होने पर खाने में पर्याप्त मात्रा में फाइबर को शामिल करें। इसके अलावा बदहजमी के कारण भी ज्यादा डकार आती है।

क्यों आती है बार-बार डकार?
कई लोग जल्दी-जल्दी, बड़े- बड़े कौर लेकर खाते हैं। इसके कारण डाइजेशन पर असर पड़ता है और ज्यादा डकार आती है।
- खाते समय या जम्हाई लेते समय ज्यादा मुंह खोलने से पेट में ज्यादा हवा चली जाती है। जिससे ज्यादा डकार आती है।
- डाइजेशन खराब होने के कारण कब्ज या बदहजमी की प्रॉब्लम हो जाती है। इससे पेट में गैस बनने लगती है और डकार आती है।
- पेट खाली होने के कारण पेट की खाली जगह में हवा भर जाती है। यह हवा डकार के जरिए बाहर निकलने की कोशिश करती है।
- कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, जंक फूड, गोभी, मटर, दालें जैसे कई फूड पेट में गैस बनाते हैं। इन्हें खाने-पीने के बाद ज्यादा डकार आती है।



Click it and Unblock the Notifications