Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अखरोट की तरह इसकी छाल भी है बड़े फायदेमंद, दांतों का स्वस्थ रखे और कीड़ों का करें खात्मा
आपने अखरोट खाने के बहुत सारे फायदे सुनें होंगे लेकिन क्या आपने अखरोट के पेड़ की छाल से होने वाले फायदों के बारे में सुना है। अखरोट के पेड़ की छाल में अखरोट के जितने गुणकारी तत्व मौजूद होते है जो हमें कई रोगों से छुटकारा दिलाते हैं। अखरोट एनर्जी बूस्टर का काम करता है, इसके अलावा इसमें मौजूद लवण, एंटी-ऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन शरीर की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने का काम करते हैं। खरोट में वीर्य तथा शुक्राणु को ताकत देने वाले तत्व होते है।
इसके अलावा ह्रदय, हड्डियों तथा लीवर के लिए भी यह उतना ही लाभदायक है। अखरोट के पेड़ का छाल भी किसी जड़ीबूटी से कम नहीं है। आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।

मुंह के लिए अच्छा
अखरोट के पेड़ की छाल को मुंह में रखकर चबाने से मुख रोगों में लाभ मिलता है तथा फल के बाहरी कठोर आवरण को चूर्ण बनाकर आग में जलाकर भस्मीकृत कर मंजन के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा अखरोट की छाल से दांतुन करने से दांत स्वस्थ रहते हैं।

खत्म हो जाते है पेट के कीड़े
अगर घर में छोटे बच्चें के पेट में या किसी बड़े के पेट में कीड़े की समस्या हो गई है तो अखरोट के प़ेड छाल का काढा बनाकर सेवन करें इससे पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

जलने के निशान को खत्म करें
अगर कहीं हाथ पर जलने का निशान रह गया हो और खाना बनाते वक्त हाथ जल गया है तो अखरोट की छाल के पाउडर को थोड़े से नारियल तेल के साथ मिलाकर लगाने से आपको राहत मिलेगी और इसका निशान भी चला जाएगा।

पेट की मरोड़ को करे खत्म
पेट में मरोड़े आने पर अखरोट की छाल को पानी के साथ पीसकर नाभि पर लेप बनाकर लगाए ऐसा करने से मरोड़ खत्म हो जाती है।

चोट को भरता है
कई चोट लगने या घाव आ जाने के वजह से इसकी से छाल से प्राप्त काढ़े से घाव को भर दें, इससे इसे शीघ्रता से भरने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीसेप्टिक गुण घाव को भरता है।



Click it and Unblock the Notifications
