Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
सस्ते के चक्कर में कहीं आप घटिया क्वालिटी का सनग्लासेस तो नहीं पहन रहे हैं, इन टिप्स से पहचानें
जिस तरह धूप में बाहर निकलते वक्त सनस्क्रीन लगाने से चेहरे की प्रोटेक्शन होती है। उसी तरह गर्मियों के मौसम में सनग्लासेस आंखों को धूप की नुकसानदायक UV किरणों से बचाने के साथ ही लू और धूल भरी आंधी से भी रक्षा करते हैं। मार्केट में सनप्रोटेक्शन के नाम पर वैसे भी कई तरह सनग्लासेस मौजूद हैं।
कई बार गली मार्केट में लोग ब्रांडेड और फर्स्ट कॉपी के नाम पर आपको सस्ता और लो क्वॉलिटी का चश्मा थमा देते हैं या यू कहें कि आपको ब्रांड के नाम पर ठग लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब सनग्लासेस खरीदने मार्केट जाओ तो समझ ही नहीं आता कि कौन सा सनग्लासेस हमारी आंखों के लिए बेहतर रहेगा। कई बार लोग जेब ढ़ीली होने से बचने के लिए ब्रांडेड की जगह डुप्लीकेट पीस उठा लेते हैं। सस्ते की चक्कर में आप सस्ता सनग्लासेस खरीद तो लेते हो लेकिन इसका असर सीधा आपके आंखों पर पड़ता है।
यहां कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं सनग्लासेस बेहतर क्वालिटी के हैं या नहीं और ये आपके आंखों को प्रोटेक्ट करेगा या नहीं।

शैप के अनुसार चुनें
अगर आप सनग्लासेस को अराउंड शेप में खरीदेंगे तो वो ज्यादा बेहतर होगा। दरअसल, ये चारों तरफ से आपके आंखों के एरिया को कवर करता हैं जिससे सूर्य की UV किरणें आपकी आंखों को किसी भी तरह से नुकसान नहीं पहुंचा सकती हैं।

लेंस को चैक करना न भूले
सनग्लासेज खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि इसके लेंस शेडेड न हों। ये देखने में भले ही कूल लुक दें लेकिन आंखों के लिए हानिकारक होते हैं। लेंस की क्वालिटी चेक करने के लिए हाथ में सनग्लासेज को लेकर थोड़ा दूर रखकर और ऊंचा-नीचा करके उससे विजन चैक करें। अगर आपको इसमें से देखने कुछ दिक्कत आ रही है तो इसका मतलब है लेंस अच्छी क्वालिटी का नहीं है।

डार्क कलर खरीदने से बचें
सनग्लासेस खरीदते समय इसके रंगों का खास ख्याल रखें। जिन चश्मों में यूवी प्रटेक्शन नहीं होता है वो सूर्य की तेज रोशनी से आंखों को बचाने में ज्यादा सक्षम नहीं होते है लेकिन ज्यादा देर धूप में ये आपकी आंखों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं। डार्क सनग्लासेज ज्यादा देर तक धूप में लगाने से आंखों का रेटिना ज्यादा खुल जाता है जिससे कि UV Rays ज्यादा मात्रा में आंखों में जाकर उसे नुकसान पहुंचाती हैं।

यूवी प्रोटेक्शन का खास ख्याल रखें
सनग्लासेस धूप की हानिकारक किरणों से आंखों की रक्षा करते हैं। जिन चश्मों में यूवी प्रटेक्शन नहीं होता है वो सूर्य की तेज रोशनी से आंखों को बचाने में ज्यादा सक्षम नहीं होते है इसे खरीदते वक्त अल्ट्रावायलट प्रॉटेक्शन और सन ब्लॉकिंग परसेंटेज का ख्याल रखें। जिन सनग्लासेस का यूवी ब्लॉक 99 से 100 परसेंट हो उनका ही चुनाव करें। कुछ ब्रांड के चश्मों पर लिखा होता है UV absorption up to 400nm। इसका मतलब होता है कि ये सनग्लासेस 100 प्रतिशत तक यूवी प्रोटेक्टेड होते है।



Click it and Unblock the Notifications
