Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
आम की पत्तियों से बनी चाय पीने से छूमंतर होगी कई बीमारियां, जाने इसकी रेसिपी
आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम खाने में स्वादिष्ट लगने के साथ ही सेहत के लिए भी लाभकारी होते है। यहां तक कि आम की पत्तियां भी गुणों से भरपूर होती है। इन पत्तियों में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें मौजूद मंगिफेर्न नामक पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इन पत्तियों से चाय बनाकर भी पी सकते हैं।
इससे पेट संबंधी कई विकार दूर होते हैं। आम की पत्तियों में मौजूद खास तत्व आम की पत्तियों की चाय (Mango leaves tea) आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

आम की पत्ती की चाय की रेसिपी
आम की पत्तियों की चाय बनाने के लिए आम की पत्तियों का इस्तेमाल करें। दोगुने पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए। इनका अपना फ्लेवर ही बहुत खास होता है। इसलिए किसी तरह की शक्कर मिलाने की जरूरत नहीं है। आम चाहें तो इसमें आम या अमरूद का रस मिला सकते हैं। इसके बाद इसे कप में छान लें और अब इसे गर्मागम सर्व करें और पीएं।

पेट को रखे स्वस्थ
पेट को स्वस्थ रखने के लिए आप आम के पत्तों को उबालें और फिर इसे किसी बर्तन में रात भर के लिए ढक कर रख दें। अगली सुबह इस पानी को छाने और खाली पेट इसका सेवन करें। इसके नियमित सेवन से पेट से संबंधित ज्यादातर समस्याएं दूर हो जाती हैं।

वेरीकोज वेन्स से पाएं निजात
वेरीकोज वेन्स से निजात पाने के लिए आम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाएं और इस चाय को पिएं। इसमें अमरूद, पपीता या आम कर रस मिलाकर भी पी सकते हैं।

ब्लडप्रेशर के लिए फायदेमंद
उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी आम के पत्तों की चाय एवं इसके उबले हुए पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है।

अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद
आम की पत्तियों को उबाल कर निकाले गए रस में शहद मिलाकर सेवन करने से ब्रॉन्काइटिस और अस्थमा की समस्या को दूर किया जा सकता है। यह खांसी को प्रभावी रूप से ठीक करता है।

डायबिटीज रोगी के लिए फायदेमंद
आम की पत्तियों में एंथोसाइनिडिन नामक टैनिन होते हैं जो शुरुआती डायबिटीज के इलाज में मदद करते हैं। आम की सूखी पत्तियों का पाउडर बनाकर या इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर उपयोग किया जा सकता है। यह मधुमेह एंजियोपैथी और मधुमेह रेटिनोपैथी के इलाज में भी मदद करता है। साथ ही यह हाइपरग्लाइसीमिया के इलाज में भी मदद करता है।



Click it and Unblock the Notifications
