Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
फ्रैक्चर होने पर प्लाटर का ऐसे रखें ध्यान, वरना हो सकती है इससे बुरी हालत
जब भी हमारे शरीर की कोई हड्डी टूटती है यानी फ्रैक्चर होता है तो डॉक्टर उस हड्डी को जोड़ने के लिए वहां प्लास्टर लगा देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर प्लास्टर के दौरान आप उस हिस्से का ठीक से ख्याल नहीं रखते हैं तो इससे स्थिति और बिगड़ सकती है। यहां हम बता रहे हैं कि प्लास्टर लगने के दौरान आप क्या करें और क्या न करें।
अगर आपको जल्दी अपनी टूटी हुई ह ड्डी को ठीक करना है तो आपको इन बातों का विशेष ख्याल रखना होगा।

कब दिखाएं डॉक्टर को
जिस फ्रैक्चर यानी टूटी हड्डी पर प्लास्टर लगाया जाता है उसे लटकाए नहीं। अंगुलियों का निरंतर व्यायाम करें। प्लास्टर को पानी से बचाकर लगे। अगर फैक्चर के आसपास अंगुलियों में नील जमी हुई दिखाई पड़ती है या सूजन नजर आए तो जल्द से जल्द डॉक्टर को जरुर दिखाएं।

फ्रैक्चर होने पर लापरवाही न बरतें
ग्रामीण इलाकों में फ्रैक्चर होने की स्थिति में डॉक्टर के पास जाने के बजाय कई लोग नीम-हकीम के पास चलें जाते हैं। हड्डी टूटने पर लापरवाही बरतने पर विकलांगता की समस्या हो सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी डॉक्टर के पास ही जाएं और प्लास्टर उतारने के बाद विशेषज्ञ की सलाह से व्यायाम यानी फिजियोथैरेपी लें।

प्लास्टर के दौरान क्या करें:
- प्लास्टर के दौरान हमेशा अपनी उँगलियों और अंगूठो को हिलाते रहें अन्यथा वे सुन्न पड़ जाते हैं।
- शरीर के चोट या प्लास्टर वाले हिस्से को किसी चीज या तकिये की मदद से थोड़ा ऊपर रखें।
- अगर प्लास्टर के दौरान आपकी उँगलियों में दर्द होने लगे या वे सुन्न पड़ जायें और उनमें कालापन आ जायें तो तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
- प्लास्टर वाले हिस्से को छोड़कर बाकी शरीर के सभी जोड़ों को हिलाते रहें जिससे वो जाम न हो जाएँ और उनमें ब्लड सर्कुलेशन बना रहे।
- अगर आप फ्रैक्चर के इलाज में कोई घरेलू उपचार आजमाने जा रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर से ज़रूर पूछ लें।

कभी न करें ये गलतियां
- कभी भी प्लास्टर वाली जगह को किसी कठोर तल पर न रखें।
- फ्रैक्चर वाले हिस्से को हमेशा पानी से बचा कर रखें। पानी के संपर्क में आने से स्थिति और बिगड़ सकती है।
- प्लास्टर के अन्दर खुजली होने पर किसी नुकीली चीज का प्रयोग न करें।
- प्लास्टर के अन्दर किसी भी तरह की कोई चीज न डालें।



Click it and Unblock the Notifications
