Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
घर-आंगन में दिखने वाले इस पौधे के फायदे सुन रह जाएंगे आप हैरान, बीपी और डायबिटीज की है दवा
कुलफा (common purslane) एक औषधीय पौधा है। ये पौधा आसानी से आपको घर आंगन या दीवारों पर नजर आ जाता है। ये एक किस्म की जंगली घास हैं, ये अक्सर ही खाली पड़ी जमीन में उग आती है, और हम इसको खरपतवार समझ कर फेंक देते हैं, ये गर्म और ठंडे इलाकों में आसानी से देखी जा सकती है। स्वास्थ्य गुणों से भरपूर होने के वजह से इस पौधे को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी बहुत उपयोगी औषधीय पौधों की सूची में शामिल किया हुआ है।
इसमें भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस पौधे की पत्तियों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी सेप्टिक, एंटी इन्फ्लेमेंटरी, एंटी बायोटिक और एंटी वायरल गुण होते हैं। इस पौधे का स्वाद खट्टा नमकीन होता है। आइए जानते है इस साधारण से दिखने वाले पौधे से होने वाले औषधीय गुणों के बारे में।

हाई बीपी को करें कंट्रोल
इस पौधे की पत्तियों में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हाई बीपी में कुलफा की 2 से 3 पत्तियों को हर सुबह चबाने से बीपी कंट्रोल रहता है, साथ ही इसे सब्जी और सलाद के रूप में भी सेवन कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाता है मजबूत
इस पौधे में कैल्शियम और मैग्नीशियम भी पाए जाते हैं जिससे हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह रक्त संचार को बेहतर बनाने में भी सहायक है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल का करें इलाज
चीनी चिकित्सा में काफी सालों से इस पौधे का दस्त और आंतों के रक्तस्राव से लेकर बवासीर और पेचिश तक सब कुछ का इलाज करने के लिए उपयोग किया जाता था। आज भी इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की आंतों की स्थिति के इलाज के लिए किया जाता है। इन लाभों को मुख्य रूप से प्यूरसेन में पाए जाने वाले कार्बनिक यौगिकों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, जिसमें डोपामाइन, मैलिक एसिड, साइट्रिक एसिड, ऐलेनिन, ग्लूकोज जैसे गुण शामिल हैं।

एंटी कैंसर गुण
चीनी शोधकर्ताओं द्वारा 2016 के एक अध्ययन से पता चलता है कि इस पौधे में एंटीऑक्सिडेंट और एंटीप्रोलिफेरेटिव गुण होते हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके एंटी-कैंसर गुणों का पता लगाने के लिए आगे के अध्ययन की आवश्यकता है।

वजन घटाने में मददगार
यदि किसी का वजन बहुत ज्यादा है तो कुलफा के 7-8 काले बीज गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से वजन तेजी से कम होता है, साथ ही इनकी पत्तियों का भी सेवन करना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
