Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शरीर में बढ़ गया है यूरिक एसिड, इन नेचुरल ड्रिंक्स से बॉडी को करे डिटॉक्स
शरीर में रक्तप्रवाह में उच्च यूरिक एसिड की उपस्थिति गठिया का कारण बन सकती है। इस खतरनाक स्थिति से बचने के लिए आपको अपने ईटिंग हैबिट्स पर ध्यान देने की जरुरत है। सही खानपान और उचित दवाईयों के सहारे शरीर में बनने वाले यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने का काम करती है।
यूरिक एसिड वेस्ट प्रॉडक्ट होता है जो किसी भी लिहाज से सेहत के लिए लाभकारी नहीं होता है। यूरिक एसिड की अधिकता शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जिससे पीने के बाने बाद शरीर में यूरिक एसिड का स्तर कम होगा और आपको इसका खूब फायदा भी मिलेगा।

नारियल पानी
यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा उपाय पानी है। पानी के अलावा नारियल पानी भी यूरिक एसिड को नियंत्रित करता है, ये यूरिक एसिड को पतला करता है और किडनी को उत्तेजित करता है जिससे शरीर से यूरिक एसिड मूत्र के माध्यम से बाहर निकल जाता है।

मौसंबी और पुदीना
इस ड्रिंक में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कि यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने के लिए एक मौसंबी को छिल लें। मौसंबी के टुकड़ों में काटकर इसमें नींबू का रस और पुदीने के पत्ते डालें और इसे मिक्सी में ब्लैंड कर जूस बनाकर इसका सेवन करें।

ब्लैक चेरी और चेरी
ब्लैक चेरी और चेरी का जूस यूरिक ऐसिड से होने वाली गठिया या किडनी स्टोन की समस्या में अच्छा है। ब्लैक चेरी यूरिक ऐसिड के सीरम स्तर को कम कर जोड़ों और किडनी से क्रिस्टल को दूर करने में मदद करता है। इसमें ऐंटीऑक्सीडेंट और ऐंटी इंफ्लेमेंटरी गुण भी होते हैं, जो यूरिक एसिड को कम करने में मदद करते हैं।

खीरे का सूप
खीरे का सूप शरीर को हाइड्रेड रखने के साथ-साथ यूरिक एसिड का स्तर भी कम करता है। इसका सेवन करने के लिए एक जार में खीरे का जूस, एक चौथाई कप योगर्ट, पुदीने के पत्ते और नींबू का रस डालकर ब्लेंड करें और थोड़ी देर ठंडा करने के बाद सर्व करें।

सेब का सिरका
सेब का सिरका शरीर से यूरिक ऐसिड को हटाने में मदद करता हैं। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंटरी गुणों के कारण यह शरीर में क्षारीय ऐसिड संतुलन को बनाए रखता है। इसका सिरका ब्लड के पीएच वॉल्यूम को बढ़ाकर यूरिक ऐसिड को कम करने में मदद करता है।

पाइनएप्प्ल जूस
इस जूस में विटामिन सी के साथ अन्य एंटीऑक्सीडेंट होते है जो यूरिक एसिड का स्तर कम करके शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। इसे पीने से शरीर को दूसरे कई फायदे भी मिलेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
