Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्ट्रॉ से कोल्डड्रिंक पीने के है ये साइडइफेक्ट, चेहरे पर झुर्रियों का भी बनता है कारण
नारियल पानी या कोल्डड्रिंक्स पीते वक्त हम में से कई लोग स्ट्रॉ का यूज करते हैं। सिर्फ बच्चे ही नहीं बड़े भी स्ट्रॉ यूज करते हैं। कई लोगों का स्ट्रॉ यूज करने के पीछे लॉजिक होता है कि इससे ड्रिंक पीने से दांतों पर इन ड्रिंक्स में मौजूद शुगर नहीं लगती और इन्हें वो हेल्दी रख सकते हैं। लेकिन एक रिसर्च में ये सामने आया कि स्ट्रॉ यूज करने से कोई फायदा नहीं होता है बल्कि दांतों समेत त्वचा के लिए ये आदत खतरनाक साबित हो सकती है। हॉलीवुड की सेलिब्रिटी ब्यूटीशियन रिनी रोले के अनुसार स्ट्रॉ से रेग्युलर पीने से होठों के आसपास झुर्रियां आ जाती हैं।
स्ट्रॉ से पीने पर चूसने की लगातार प्रतिक्रिया से स्किन के कोलेजन और इलास्टिसिटी खराब होने लगते हैं। और आगे जाकर इसकी वजह से झुर्रियां पड़ जाती हैं। जानते है कंफर्ट के चक्कर में कैसे स्ट्रॉ से कोल्डड्रिंक्स पीना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

दांतों में कैविटी होना
दांतों को कैविटी से बचाने के लिए भी लोग स्ट्रॉ का इस्तेमाल करते है लेकिन बहुत से केस में ये बिल्कुल उल्टा होता है। स्ट्रॉ से कुछ भी पीने का सही तरीका अक्सर लोगों को पता नहीं होता है। जिसकी वजह से वह ड्रिंक को इस तरह से नहीं पीते कि वो सीधे गले तक जाए। बहुत से लोग स्ट्रॉ को मुंह के बीच में रखकर उनसे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं। इसे मुंह में लेने पर यह दांतों के इनेमल के लिए नुकसानदायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार स्ट्रॉ से गलत तरीके से ड्रिंक का सेवन करने से उसमें मौजूद शुगर सीधे दांतों और आसपास के क्षेत्र के संपर्क में आने से दांतों में कैविटी की परेशानी और बढ़ जाती है और इससे दांत जल्दी खराब हो सकते हैं।

चेहरे पर झुर्रियां हो सकती है
स्ट्रॉ से आप बहुत ही जल्द झुर्रियों की परेशानी से जूझ सकते हैं, स्ट्रॉ का बार-बार इस्तेमाल करने पर आपको कुछ भी पीने के लिए होठों को एक विशेष आकार में मोड़ना पड़ता है। चेहरे की मांसपेशियों की इस प्रकार की गति को बार- बार दोहराने से आपको होठों के आसपास और चेहरे पर झुर्रियां पैदा होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा प्लास्टिक स्ट्रॉ में मौजूद कैमिकल्स एस्ट्रोजन हार्मोन पर भी गलत प्रभाव डालता है।

गैस की परेशानी का खतरा बढ़ाता है
स्ट्रॉ से ड्रिंक्स पीने की आदत आपके पेट के लिए हानिकारक हो सकती है। स्ट्रॉ से कुछ भी पीने पर आपकी ड्रिंक में अतिरिक्त बुलबुले पैदा हो जाते हैं साथ ही जितनी बार भी आप एक सिप लेते हैं आपके मुंह में तरल पदार्थ से पहले हवा जाती है ऐसे में आपको गैस की परेशानी हो सकती है। ऐसा उन बोतल का इस्तेमाल करने पर भी हो सकता है जिसमें स्ट्रॉ पहले से मौजूद होती है इसलिए स्ट्रॉ से पानी या कोई ड्रिंक का सेवन ना करें। इसके इस्तेमाल से इम्युनिटी पावर कमजोर होती है, स्ट्रॉ का इस्तेमाल पाचन तंत्र को कमजोर बनाता है और इससे अपच, उल्टी की संभावना बढ़ जाती है।

कैंसर का खतरा
कई स्ट्रॉ में तो पॉलीप्रोपाइलीन और बिसफिनॉल ए जैसे विषैले तत्व भी पाएं जाते है जो हमारे शरीर में मोटापे और कैंसर के रिस्क को पैदा करता है।
इसके इस्तेमाल से आपके मुंह में कोलेजन टूटता है जिसके कारण आपके चेहरे पर उम्र से पहले रिंकल्स आने लगते हैं। तो अगर अब कभी आप बाहर जाए तो प्लास्टिक स्ट्रॉ से परहेज करें। आप चाहे तो लकड़ी का कागज से बने स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दांतों पर दाग-धब्बे का कारण
बहुत से लोगों को मानना है कि दांतों को सफेद और चमकदार बनाए रखने के लिए आपको स्ट्रॉ से ड्रिंक पीनी चाहिए। लेकिन स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने से आप साधारण से ज्यादा मात्रा में ड्रिंक का सेवन कर लेते हैं साथ ही स्ट्रॉ से किसी भी ड्रिंक का सेवन करने का सही तरीका है कि पेय सीधे आपके गले तक जाए लेकिन इस तरह से ड्रिंक पीना आसान नहीं होता है। इसलिए जब स्ट्रॉ से गलत तरीके से ड्रिंक पीते हैं तो वह सीधे हमारे दांतों के संपर्क में आ जाती है इससे दांतों पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं और साथ ही हम जरुरत से ज्यादा पेय का भी सेवन कर लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
