Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
हॉट टब में इंटीमेट होना हो सकता है खतरनाक, ये इंफेक्शन होने का डर
अकसर प्रेमी जोड़े लव लाइफ को एक्साइटिंग बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ नया ट्राय करते रहते हैं। कई जोड़ों को हॉट बाथ टब में इंटीमेट होना रोमांचक लगता है। लेकिन इंटीमेट होने का तरीका आपको बीमार भी कर सकता है। फिल्मी पर्दे पर यह स्टाइल चाहे कितना ही रोमांटिक क्यों न लगे, लेकिन असल जिंदगी में इस तरह के एक्सपैरिमेंट सेहत के लिए जोखिमभरे साबित हो सकते हैं। हॉट वॉटर में सेक्स करना खतरनाक हो सकता है और इससे कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं।
सेक्स एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हॉट टब में सेक्स से Pseudomonas folliculis यानी हॉट टब रैश हो सकता है। यह पानी में मौजूद बैक्टीरिया की वजह से होता है और इसमें बहुत खुजली और जलन होती है।

UTI का खतरा
हॉट टब में कई तरह के इन्फेक्शन का खतरा रहता है। खासकर तब जब आपको अक्सर UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो पूल या बाथटब के पानी में मौजूद जर्म्स सेक्स के दौरान आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आपको खतरनाक इन्फेक्शन हो सकता है।

कंडोम भी नहीं करता है काम
अगर आप सोचते हैं कि हॉट टब में सेक्स के दौरान कॉन्डम के इस्तेमाल से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। गर्म पानी में कॉन्डम फट जाता है, जिसमें पानी में मौजूद बैक्टीरिया और केमिकल शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी का डर
हॉट टब में मौजूद केमिकल्स कॉन्डम के मटीरियल को कमजोर बना देते हैं जिससे वह फट जाता है और ऐसे में आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का शिकार हो सकते हैं या फिर असमय प्रेग्नेंसी भी हो सकती है।

यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है
हॉट टब और पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन आपके वजाइना के PH के स्तर को बिगाड़ सकता है, जिससे आप यीस्ट इन्फेक्शन की चपेट में आ सकती हैं। अगर आपको यीस्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो आपको पानी में इंटीमेट होने से बच सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
