Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कन्नड़ अभिनेत्री का रूट कैनाल कराने से बिगड़ा चेहरा, जानें इस ट्रीटमेंट के दौरान किन बातों का रखें ध्यान
सोशल मीडिया में कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उनका चेहरा बहुत ही सूजा हुआ सा नजर आ रहा है। इस फोटो में इस एक्ट्रेस को पहचानना बहुत मुश्किल सा लग रहा हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में रूट कैनाल कराया है, जिसमें कुछ गड़बड़ी होने के वजह से ये सर्जरी बिगड़ गई और उसके बाद उनके मुंह पर सूजन आ गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूट कैनाल सर्जरी के बाद स्वाति सतीश को हल्का दर्द महसूस और चेहरे में सूजन आ गई। डॉक्टर ने स्वाति से कहा कि ये कुछ घंटों की बात है जल्द ही सब कुछ नॉर्मल हो जाएगा। हालांकि 3 हफ्ते बाद भी स्वाति की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। इस घटना के बाद यह जानना बहुत जरूरी है कि रूट कैनाल सर्जरी क्या है और इसको करवाते वक्त आपको किन बातों की सावधानियां बरतने की जरूरत होती है।

रूट कैनाल क्या है?
रूट कैनाल को एंडोडोंटिक ट्रीटमेंट कहा जाता है। यह तब जरुरी होता है जब दांतों के भीतर मध्य भाग, जिसे पल्प भी कहते हैं। जब उस जगह सड़न या कैविटी भर जाती है। जिसकी वजह से दांतों में इंफेक्शन या सूजन आ जाती है। रूट कैनाल की मदद से डैमेज से इनका ट्रीटमेंट करके इन्हें रिपेयर किया जाता है।

रुट कैनाल के बाद सूजन?
रूट कैनाल के बाद मसूड़ों में मामूली जलन होना आम बात है। क्योंकि दर्द को कम करने के लिए इंजेक्शन दिए जाते हैं। अगर ट्रीटमेंट के बाद आपके मसूड़ों, जबड़े या मुंह के किनारे में सूजन या दर्द महसूस होता है, तो यह संकेत हैं कि रूट कैनाल में कुछ गड़बड़ी हुई है। सूजे हुए मसूड़े आपकी हड्डी के अंदर एक पुटी या संक्रमण का संकेत दे सकते हैं। बैक्टीरिया अभी भी एक टूटी हुई, बुरी तरह से साफ की गई रूट कैनाल की जड़ में प्रवेश कर सकते हैं और इसके आसपास के ऊतकों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए रूट कैनाल के बाद दर्द होने और दो दिन से ज्यादा सूजन रहने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

रूट कैनाल करवाते वक्त सावधानियां
- रूट कैनाल करवाते वक्त ध्यान दें कि डेंटिस्ट आपको दर्द से राहत दिलाने के लिए एनेस्थीसिया के बजाय सेलिसिलिक एसिड न दे दें।
- रूट कैनाल सर्जरी के बाद दांतों की देखभाल और भी ज्यादा जरूरी हो जाती है। आम तौर पर एक या दो सीटिंग में डेंटिस्ट रूट कैनाल सर्जरी का इलाज कर देते हैं।
- रूट कैनाल सर्जरी के बाद खाने में ऐसी चीजों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें जिन्हें चबाने में मुश्किल हो।
- चाय, कॉफी जैसी गर्म चीजों का सेवन करने की बजाय, जूस, शिकंजी जैसे ठंडे पदार्थों को लें।
- ओरल हाइजीन को मैंटेन करने के लिए दिन में दो बार ब्रश करें।
- अगर धूम्रपान या शराब का सेवन करते हैं तो इसे बंद कर दें।
- अपने आहार में मीठा और तला हुआ बिल्कुल न खाएं।
- मुंह तो धोने के लिए सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करें।



Click it and Unblock the Notifications
