Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक
गर्मियों में रोज सुबह जरुर पीएं मिश्री का पानी, कई बीमारियां हो जाएंगी छूं-मंतर
हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां हो जाती है जो सेहत के लिए खतरनाक साबित होती है। मिश्री का पानी वैसे तो शिशुओं को दिया जाता है पर अगर बड़े भी इसे पिएं तो इसका उन्हें बहुत लाभ मिल सकता है। जी हाँ, दरअसल मिश्री में मिठास और ठंडक दोनों गुण होते हैं। गर्मियों में मिश्री का प्रयोग ठंडा ताजा पेय बनाने के लिए किया जाए तो उसे पीने से बड़ा लाभ होता है। आपको बता दें कि एक गिलास पानी में मिश्री को मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी से राहत मिलने के साथ एनर्जी भी प्राप्त होती है। इसी के साथ अगर इनमें सौंफ पीसकर मिला लिया जाए, तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

- सुबह-सुबह मिश्री का पानी पीने से गर्मी में होने वाली हाथ-पैरों की जलन दूर होती है। जी दरअसल जिन लोग के पैरों और हाथों में दर्द रहता है या अकड़ रहती है उनके लिए मिश्री का पानी बहुत फायदेमंद होता है।
- शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर थकान महसूस होती है। ऐसे लोगों को गर्मी में बहुत चक्कर भी आते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप सुबह उठकर नियमित तौर पर मिश्री के पानी का सेवन करें।
- गर्मी में बहुत से लोगों को नाक से खून आने की समस्या होती है। जी दरअसल ये पानी की कमी या नाक सूख जाने की वजह से भी होता है। ऐसे में सुबह उठकर मिश्री का पानी पीना बहुत अच्छा होगा।
- मुंह के छाले होने पर मिश्री को इलायची के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को रोज सुबह पानी में मिला कर पिएं। ऐसा करने से मुंह के छाले को दूर हो जाएंगे।

मिश्री का पानी कैसे तैयार करें
मिश्री का पानी तैयार करने के लिए आपको रात में एक बर्तन में मिश्री और पानी भर के रख दें। अब उसके बाद इसे ऐसे ही छोड़ दें और सुबह उठकर उसमें पुदीना पीस कर मिला लें। या फिर आप चाहें तो इसमें हल्का काला नमक भी मिला सकते हैं। अब उसके बाद सबको अच्छे से मिला लें और बर्फ डालकर पी लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
