Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
रिसर्च: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मालूम चलेगा कौनसा Breast Cancer है, इलाज होगा मुमकिन
एक रिसर्च में शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के पांच अलग-अलग प्रकारों के बारे में मालूम किया है, इन्हें इससे पहले ब्रेस्ट कैंसर का एक ही टाइप माना जाता था। इससे कैंसर के प्रकारों के बारे में अहम जानकारी सामने आई। इसमें पता चला कि पांच में से दो कैंसर टाइप पर इम्यूनोथैरपी का ज्यादा असर होता है, वहीं एक प्रकार पर टैमोक्सीफेन का इस्तेमाल उतना कारगार नहीं साबित होता है और कैंसर के फिर से होने की आशंका रहती है। हालांकि अभी तक ब्रेस्ट कैंसर के बारे में मालूम करने के सीमित तरीके हैं। लेकिन इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ब्रेस्ट कैंसर के इन प्रकारों के बारे में मालूम चलने से इलाज करने में आसानी रहेगी। ब्रेस्ट कैंसर रिसर्च से जुड़े शोधकर्ताओं की मानें तो आर्टिफिशियल ल इंटेलिजेंस ब्रेस्ट कैंसर के उन पैटर्न को भी पहचान सकता है जो इंसान नहीं पहचान पाते।

इसी के जरिये आप इसका सही इलाज ढूंढ सकते हैं। स्टडी में ये बात सामने आया है, ट्रेन्ड कंप्यूटर सॉफ्टवेयर पर ब्रेस्ट कैंसर से जुड़े जेनेटिक्स, मॉलिक्यूलर, सेलुलर मेक-अप और पैशंट के सर्वाइवल रेट के डेटा को अप्लाई किया। इसके बाद इस ट्रेन्ड आर्टिफिशल इंटेलिजेंस को टेस्ट किया गया, जिसमें कैंसर की पांच अलग तरह की बीमारियों व उसके पैटर्न से जुड़ी जानकारी सामने आई।
वहीं शोधकर्ताओं ने कहा कि यह रिसर्च ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पहले से मौजूद वर्गीकरण को चैलेंज नहीं करती है, बल्कि यह उन्हीं सब-डिविजन में नए तरह के अंतर को सामने लाती है, जिससे यह पहचानने में और आसानी होती है कि किस तरह का ट्रीटमेंट ज्यादा कारगार साबित होता है और कौन सा नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
