Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Weight Loss Tea: काली मिर्च की चाय पीने से कम होता है वजन, जानें इसे बनाने का सही तरीका
काली मिर्च भारतीय रसोई में पाया जाने वाला आम मसालों में से एक है। इसका इस्तेमाल करी, सब्जी, रायता, कड़ी और पुलाव में बहुत ज्यादा किया जाता है। इस मसाले में मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में भरे हुए होते है। काली मिर्च सर्दी और फ्लू से भी राहत प्रदान करती है। ये अपच की समस्या को दूर कर पाचन को बेहतर बनाने के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करती है। जी हां, काली मिर्च को सही तरीके से और सही मात्रा में ली जाए, तो यह मेटाबॉलिज्म को स्वाभाविक रूप से सुधारने में मदद करती है।
काली मिर्च के गुणों का लाभ उठाने का एक तरीका यह है कि आप इसे अपनी सुबह की चाय में शामिल करें। सुबह के समय हमारा मेटाबॉलिज्म सबसे तेज होता है; आप इस कम कैलोरी वाली चाय के साथ इसे तेज कर सकते हैं। इसके लिए बस अपनी चाय में 1/2-1 चम्मच ताज़ी पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं। आइए जानते है कि कैसे काली मिर्च आपके वजन को कम करती है और जानिए इसे बनाने का सही तरीका।

कैसे वजन कम करती है काली मिर्च की चाय
काली मिर्च विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, जो कई स्वास्थ्य बीमारियों को ठीक करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने की प्रक्रिया को तेज करता है। इस मसाले में विटामिन ए, के, सी, और कैल्शियम, पोटेशियम और सोडियम जैसे खनिजों मौजूद होते हैं। इसके अलावा, काली मिर्च में हेल्दी फैट और डाइटरी फाइबर मौजूद होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि थर्मोजेनिक प्रभाव के वजह से मसालेदार भोजन मेटाबॉलिजिंग में मदद करते हैं। यह तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। इसके अलावा काली मिर्च में पिपेरिन होता है, जो एक यौगिक है जो पाचन और मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है। यह यौगिक वास्तव में आपके शरीर में वसा के संचय को कम करता है और

कैसे बनाएं काली मिर्च की चाय
सामग्री
- 2 कप पानी
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच कटा हुआ अदरक
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- एंटी इंफ्फेमेटरी प्रोपर्टी मौजूद होते है।
- आपके दिमाग को फायदा हो सकता है।
- ब्लड शुगर कंट्रोल करता है।
- कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है।
- कैंसर से लड़ने वाले गुण हो सकते हैं।
विधि: एक बर्तन में पानी डालें और उबाल आने दें। पैन में सभी सामग्री डालकर धीमी आंच पर पकाएं। 3 से 5 मिनट के बाद छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं। ज्यादा कड़क बनाने के लिए अधिक समय के लिए पकाएं।

इस बात का रखें ध्यान
काली मिर्च सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन एक दिन में काली मिर्च की अधिक मात्रा लेने से गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है। एक दिन में 1/2 चम्मच से ज्यादा काली मिर्च का सेवन न करें। इसके अलावा, चाय हर किसी के अनुरूप नहीं हो सकती है। इस चाय को पहली बार पीने के बाद अगर आपको खाने की नली और पेट में जलन महसूस होती है तो इसे पीने से परहेज करें।

काली मिर्च के फायदे
ये हाई एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, फ्री रेडिकल अस्थिर अणु होते हैं जो आपकी कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
