Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
कोरोनाकाल में जरुर खाए च्यवनप्राश, बढ़ती है इम्यूनिटी
वैसे तो सर्दियां आते ही लोग च्यवनप्राश का सेवन करते हैं। लेकिन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग इन दिनों च्यवनप्राश का सेवन खूब कर रहे हैं। च्यवनप्राश बहुत सारी औषधियों का एक मिश्रण है। इसमें मौजूद औषधियां आपको कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाती हैं। कोरोना वायरस बीमारी से बचने के लिए हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। कोरोना काल में च्यवनप्राश का सेवन हमारे लिए फायदेमंद हो सकता है। च्यवनप्राश हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर रोगों और वायरस से लड़ने के लिए हमारे शरीर को मजबूत बनाता है।आइए, जानते हैं कि कोरोना से बचाव के लिए च्यवनप्राश कैसे फायदेमंद हो सकता है।

सांस की बीमारियों को रखें दूर
च्यवनप्राश में कम से कम 36 जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। इसमें मिलाई जाने वाली आयुर्वेदिक औषधियां जैसे आंवला, ब्राह्मी आदि हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं। आंवला में विटामिन सी होता है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिससे हमारा शरीर बीमारियों और वायरस से बचा रहता है। डाक्टर्स के अनुसार कोरोना वायरस सबसे ज्यादा व्यक्ति के फेफड़ों पर बुरा प्रभाव डालता है। च्यवनप्राश श्वसन संबंधित संक्रमण को रोकता है, फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार लाता है। इसलिए कोराना से बचाव के लिए च्यवनप्राश का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए
च्यवनप्राश आयुर्वेदिक औषधियों का एक पूर्ण मिश्रण है। इसमें पाई जाने वाली आयुर्वेदिक औषधियों में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे रहते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसके सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) मजबूत होता है, जो किसी भी वायरस से लड़ने में आपकी मदद करता है। इसलिए कोरोना काल में च्यवनप्राश का सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कोरोना से बचने में आपकी मदद करेगा।

सर्दी-जुकाम को करें दूर
कोरोना के सामान्य लक्षण सर्दी-जुकाम खांसी, सांस लेने में तकलीफ से शुरू होते हैं। उसके बाद ये वायरस सीधे हमारे फेफड़ो पर असर करता है। सर्दी-जुकाम से परेशान लोगों पर किए गए एक अध्ययन के मुताबिक च्यवनप्राश का सेवन करने से शरीर किसी भी तरह के संक्रमण का सामना बेहतर तरीके से कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
