Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
कोरोना वायरस : घर पर इन तरीकों से फेसमास्क को करें साफ और रियूज, केंद्र सरकार ने दी सलाह
कोरोना वायरस से बचाव के लिए हर कोई हर सम्भव प्रयास कर रहा है। जैसे साफ-सफाई का ध्यान रखना और मुंह ढंककर बाहर निकलना। ज्यादात्तर लोग हर निकलते हुए घर पर बने कॉटन मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि घर पर बने इन फेसमास्क को दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर पर बने इन मास्क को कैसे रियूज में ले और कैसे घर पर इसकी धुलाई करे, इसे समझाने ने केंद्र सरकार ऑफिशियल कोरोना विशेष ट्विटर हैंडल #IndiaFightsCorona से एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में बताया गया कि कई तरह से फेसमास्क को घर पर साफ करके दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

फेस मास्क धोने के 4 तरीके
गर्म पानी से धोएं : मास्क को साबुन और गर्म पानी से धोएं। अब इसे धूप में कम से कम 5 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें।
धूप नहीं तो प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करें : पानी में नमक मिलाएं। करीब 15 मिनट तक गर्म पानी या प्रेशर कुकर में मास्क डालकर उबालें। अब उसे सूखने के लिए छोड़ दें।
इस्त्री का उपयोग कर सकते हैं: अगर प्रेशर कुकर नहीं है तो मास्क को साबुन से धोएं। इसे सुखाने के लिए इस्त्री का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिस्पोजेबल मास्क न उबालें : कभी भी डिसपोजेबल मास्क को न उबालें और न ही साफ करें। उसके अंदर ऐसे कई तत्व होते हैं जो धुलाई से खराब हो सकते हैं।इसके अलावा जानते है बाजर में ऐसे कौनसे मास्क उपलब्ध है जो इस खतरनाक वायरस से बचाव करता है।

N95 मास्क
N95 मास्क उपलब्ध न होने पर यह बेहतर विकल्प है। यह वायरस से 95 फीसदी बचाव करता है। वहीं बैक्टीरिया, धूल और परागकणों से 80 फीसदी तक सुरक्षा देता है। ये ढीले फिटिंग वाले होते हैं, इसलिए जब भी इसे लगाएं अच्छे से नाक और मुंह को कवर करें।

FFP मास्क
यह मास्क तीन कैटेगरी में उपलब्ध है। FFP1, FFP2 और FFP3, इसमें FFP3 सबसे बेहतर है। यह अतिसूक्ष्म कणों से बचाता है। FFP मास्क वायरस से 95 फीसदी और बैकटीरिया-धूल-परागकणों से 80 बचाव करता है।

कपड़े वाला मास्क
यह वायरस से बचाव करने में ज्यादा सक्षम नहीं है। न ही विशेषज्ञ इसे लगाने की सलाह देते हैं। आमतौर पर लोग इसे घर पर ही बनाते हैं। यह बैक्टीरिया, धूल और परागकण से 50 फीसदी ही बचाव करता है। इसे एक बार इस्तेमाल करने के बाद डिस्पोज करना बेहद जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
