Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इरेक्टाइल डिसफंक्शन की वजह से घट जाती है पुरुषों में काम करने की क्षमता: स्टडी
इरेक्टाइल डिसफंक्शन न सिर्फ कोई सेक्सुअल प्रॉब्लम है बल्कि इसका असर पुरुषों के सामान्य जीवन पर भी पड़ता है। हालिया हुए शोध में साबित हुआ है कि इरेक्टाइल डिसफंक्शन न सिर्फ सेक्सुअल समस्या से जुड़ा होता है बल्कि ये इससे पुरुषों की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है। इरेक्शन से जुड़ी इस दिक्कत की वजह से वर्क प्रॉडक्टिविटी यानी काम करने की क्षमता भी घट जाती है। हाल ही में दुनिया के 8 देशों के 52 हजार पुरुषों पर की गई एक स्टडी में यह बात सामने आयी है।

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्लिनिकल प्रैक्टिस नाम के जर्नल में प्रकाशित इस स्टडी में ब्राजील, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, इंग्लैंड और अमेरिका के 40 से 70 साल के बीच के 52 हजार पुरुषों को शामिल किया गया था। इस स्टडी के दौरान पता चला कि इन पुरुषों में से 49.7 प्रतिशत पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की समस्या थी और इनमें से इटली के पुरुषों में सबसे ज्यादा 54.7 प्रतिशत पुरुषों में।
स्टडी में सामने आया ये चौंकान्ने वाला सच
सामान्य पुरुषों की अगर घर से काम करने की संख्या 3.2 प्रतिशत थी जो इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी ED से पीड़ित पुरुषों की संख्या 7.1 प्रतिशत। इसी तरह काम करने की क्षमता में कमी अगर सामान्य पुरुषों में 11.2 प्रतिशत थी तो ईडी से पीड़ित 24.8 प्रतिशत पुरुषों में काम करने की क्षमता में कमी देखी गई। कुछ ऐसा ही हाल एक्टिविटी इम्पेयरमेंट का भी था जिसमें 14.5 प्रतिशत सामान्य पुरुषों की तुलना में 28.6 प्रतिशत ईडी से पीड़ित पुरुष थे।
8 देशों के पुरुषों पर हुआ रिसर्च
इस स्टडी के को-ऑथर विंग यू टैंग कहते हैं, इस स्टडी के जरिए हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे इरेक्टाइल डिस्फंक्शन यानी ईडी सिर्फ सामान्य सेक्शुअल बीमारी नहीं बल्कि चिंता वाली बात है जिसका पुरुषों की वर्क प्रॉडक्टिविटी पर तो असर पड़ता है, काम से गैर-हाजिरी भी बढ़ती है। साथ ही इस स्टडी मेंमें दुनियाभर से 8 देशों के सैंपल मौजूद हैं जो ये बताते हैं कि यह समस्या दुनियाभर में है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications