Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
मूंग दाल ही नहीं इसके पानी में भी छिपे है कई पौष्टिक तत्व, वेटलॉस से लेकर डेंगू के खतरे को टालें
दालों को प्रोटीन का पावर हाउस कहा जाता है। मूंग दाल बहुत हल्की और सुपाच्य होती है इसलिए ये सभी के लिए फायदेमंद होती है। मूंग की दाल हर कोई चाव से खाना पसंद करता है, घरों में मूंग की दाल के कई तरह के वैरायटीज बनाई जाती है जैसे मूंग दाल का हलवा, लड्डू पकौड़े, सूखी सब्जी और दाल तो खैर ही है हमारे फिक्स मैन्यू में। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। मूंग की दाल डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका
मूंग दाल का पानी बनाने के लिए आप एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें मूंग दाल और स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद दाल को अच्छे से मैश कर ले। अब आपका मूंग दाल का पानी सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

वेटलॉस करें
मोटापा घटाने के लिए लोग कई तरह के पापड़ बेलते हैं, डाइट, एक्सरसाइज और कई तरह के जतन करते हैं। अगर भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना मूंग दाल के पानी का सेवन करें। इस दाल में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मूंग दाल का पानी मेटॉबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिस वजह से वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

डायबिटीज में फायदेमंद
मूंग दाल का पानी शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके अलावा मूंग दाल ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित रखता है, जिससे डायबिटीज को व्यवस्थित रखने में सहायता मिलती है।

डेंगू से बचाव
डेंगू का प्रकोप एक बार फिर देखने को मिल रहा है ऐसे में मूंग दाल का पानी का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इस दाल के पानी के सेवन से इम्यून सिस्टम बूस्ट होता है, जिससे आप डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से बचे रह सकते हैं।

बॉडी का करता है डिटॉक्सिकरण
मूंग दाल के पानी का नियमित सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे शरीर की सफाई हो जाती है। साथ ही इस दाल के पानी में मौजूद तत्व लिवर, गॉल ब्लैडर, रक्त व आंतों को भी साफ करते हैं।
इतना न्यूट्रीशियन होता है एक गिलास मूंगदाल में
एक कप मूंग दाल के पानी में प्रोटीन 14 ग्राम, फैट 1 ग्राम, फाइबर 15 ग्राम, फॉलेट 321 माइक्रोग्राम, शुगर 4 ग्राम, कैल्शियम 55 मिली, मैग्नीशियम 97 मिली, जिंक 7 मिली पाया जाता है। इसके अलावा इस दाल के पानी में विटामिन बी1, बी5, बी6, थियामिन, डाइटरी फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च भी होता है। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
