Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में अवश्य पीएं कांजी, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे
ठंड के मौसम में मार्केट में कई तरह की सब्जियां मिलती हैं, जिनमें से एक है गाजर। गाजर का लोग केवल जूस ही नहीं पीते हैं, बल्कि इससे अन्य भी कई रेसिपी बनाई जाती है। मसलन, गाजर की कांजी पीना अधिकतर लोगों को पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में घरों में गाजर से कांजी का पानी तैयार किया जाता है। हालांकि, यह पीने में जितना टेस्टी होता है, उतना ही अधिक हेल्दी भी होता है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन सर्दियों में बनने वाले गाजर का पानी सिर्फ डाइजेशन के लिए ही अच्छा नहीं होता है, बल्कि इससे आपकी आंखों को भी लाभ मिलता है। यहां तक कि इससे एनर्जी भी बूस्ट अप होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गाजर की कांजी से मिलने वाले कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

गट हेल्थ को मिलता है लाभ
कांजी को गट हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसे फरमेंट किया जाता है, जिसके कारण यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो आपकी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है और उसे अधिक हेल्दी बनाता है।

आंखों के लिए लाभदायक
कांजी को जब गाजर की मदद से बनाया जाता है, तो इसमें मौजूद एंथोसायनिन आपकी आई हेल्थ को अधिक बेहतर बनाता है। साथ ही, गाजर में विटामिन ए भी पाया जाता है, इसे भी आंखों के लिए लाभदायक माना गया है।

स्किन को मिलता है लाभ
गाजर की कांजी आपकी स्किन को भी नरिश्ड करने में मददगार है। दरअसल, इसे गाजर और चुकंदर से बनाया जाता है और इसमें विटामिन ए, एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी स्किन के लिए फायदेमंद है। इतना ही नहीं, कांजी के सेवन से आपकी स्किन इलास्टिसिटी बेहतर होती है और आप अधिक यंगर दिखाई देते हैं।

इम्यून सिस्टम को मिलता है लाभ
कांजी में विटामिन सी पाया जाता है, तो आपके इम्यून सिस्टम को बूस्ट अप करता है। इसके सेवन से आपका वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण से बचाव होता है। यह आपको इस मौसम में होने वाली सर्दी और फ्लू से सुरक्षा प्रदान करता है।

कई बीमारियों से मिलता है प्रोटेक्शन
अगर कांजी बनाते समय काली गाजर का इस्तेमाल किया जाए तो यह कई तरह के रोगों से प्रोटेक्शन प्रदान करता है। मसलन, काली गाजर की कांजी विटामिन के, विटामिन सी, फाइबर, पोटेशियम और मैंगनीज से भरपूर होती है, जिसके कारण यह डायबिटीज सहित हृदय रोग और कैंसर से आपका बचाव करने में मदद करती है।

हार्ट को बनाए अधिक हेल्दी
अधिकतर लोग कांजी बनाते समय काली गाजर को भी उसमें शामिल करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे आपके हार्ट को भी लाभ मिलता है। दरअसल, कांजी एक बेहतरीन ब्लड क्लींजर के रूप में काम करती है। काली गाजर की कांजी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है। जिसके कारण आपका हार्ट अधिक बेहतर तरीके से काम करता है।

मिलते हैं ये लाभ भी
आपको शायद पता ना हो, लेकिन कांजी से आपको कई अन्य लाभ मिल सकते हैं। दरअसल, यह सर्जरी के बाद संक्रमण को रोकता है। साथ ही, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम से राहत दिलाता है। इतना ही नहीं, बच्चों को एक्जिमा से भी बचाता है।

इस बात का रखें ध्यान
यह सच है कि गाजर की कांजी सेहत के लिए फायदेमंद है। लेकिन फिर भी आप एक बार में बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन ना करें, क्योंकि यह एक माइल्ड लैक्सेटिव के रूप में काम कर सकता है। साथ ही, अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या फिर आप किसी तरह की दवाई का सेवन कर रहे हैं तो इसका सेवन शुरू करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य करें।



Click it and Unblock the Notifications
