Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मूली के पत्तों का सेवन करने से दूर होती है कई बीमरियां, जानें कैसे करें सेवन
सर्दियां आते ही मूली के साथ बाजार में गाजर भी दिखने लगती है। लोग इसका इस्तेमाल सलाद और सब्जी के तौर पर करते हैं। गाजर की ही तरह मूली भी टेस्टी और हेल्दी होता है। लेकिन जितनी हेल्दी मूली होती है उतनी ही हेल्दी इसकी हरी पत्तियां भी होती हैं। मूली के पत्ते हमारे आंतों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होती है। मूली फाइबर का अच्छा स्रोत माना गया है। अगर इसका सेवन किया जाए तो पेट से संबंधित बीमारियां दूर भागती हैं।

अर्थराइटिस की समस्या होती है दूर
मूली के पत्ते के सेवन से अर्थराइटिस की समस्या दूर होती है।
मूली के पत्तों में कौमारिक एसिड भी होता है। रिसर्च के मुताबिक, यह एसिड एंटी-अर्थराइटिस प्रभाव दिखाता है। इसी वजह से मूली के पत्तों को अर्थराइटिस के लिए फायदेमंद माना जाता है।

लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए फायदेमंद
चूंकि इसमें सोडियम होता है और यह शरीर में नमक की कमी को पूरा करता है, इसलिए लो ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए भी यह बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंथेकाइनिन दिल के लिए फायदेमंद होता है।

बवासीर का इलाज
आपको शायद पता न हो लेकिन बवासीर जैसी कष्टकारी शारीरिक समस्या को दूर करने में भी मूली के पत्ते लाभदायक है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है, जो सूजन व दर्द को कम करती है। इसके इस्तेमाल के लिए मूली के पत्तों को सुखाएं और उसमें बराबर मात्रा में चीनी मिलाएं। साथ ही कुछ बूंदे पानी की मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। आप चाहें तो इस पेस्ट का सेवन करें या फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।

पीलिया से राहत
मूली के पत्तों का सेवन कई बीमारियों का इलाज करने में सहायक है। बवासीर की तरह ही पीलिया के इलाज में भी मूली के पत्ते लाभदायक है। इसके इलाज के लिए पत्तियों को क्रश करें और फिर एक पतले कपड़े की मदद से इसका अर्क निकालें। इस रस का आधा लीटर रोजाना दस दिनों तक सेवन करने से पीलिया ठीक हो जाता है।

नियंत्रित करे मधुमेह
मूली के पत्तों में ऐसे कई गुण होते हैं, जो रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मूली के पत्तों का साग बनाएं और उसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications