Latest Updates
-
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान -
AC कोच बना 'हनीमून सुइट', फूलों-गुब्बारों से सजाया ट्रेन का डिब्बा, वायरल हुआ वीडियो, जानें रेवले के नियम
सर्दी-जुकाम से बचना हो या वजन घटाना हो, पीएं शहद-दालचीनी का पानी
दालचीनी और शहद दोनों को ही आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। दालचीनी का उपयोग तो लगभग हर घर में मसाले के रूप में होता ही है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर है। औषधीय गुणों से भरपूर दालचीनी के कई फायदे हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं में भी इसका उपयोग फायदेमंद होता है। वहीं शहद के भी कुछ ऐसे ही फायदे हैं। वैसे तो दालचीनी और शहद दोनों के अलग-अलग और बेमिसाल फायदे हैं, लेकिन अगर दोनों को मिला दिया जाए तो इससे कई तरह की बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं
एक महीने तक अगर गरम पानी में दालचीनी पाउडर और शहद का सेवन किया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ सके और उन्हें दूर भगा सके।

सर्दी में भी हैं लाभकारी
शहद और दालचीनी का सेवन सर्दी को दूर भगाने के लिए सबसे आम घरेलू उपायों में से एक है। इसके लिए एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद, एक चुटकी दालचीनी और काली मिर्च पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। इससे सर्दी में राहत मिलेगी।

अपच की समस्या को भगाते हैं दूर
गुनगुने पानी में दालचीनी पाउडर के साथ शहद मिलाकर पीने से अपच की समस्या में राहत मिलती है। यह पेट दर्द को तो कम करता ही है, साथ ही इसके सेवन से अल्सर को भी जड़ से खत्म करने में मदद मिलती है। पेट की लगभग सभी समस्याओं में इसका सेवन फायदेमंद होता है।

वजन कम करने में भी मिल सकती है मदद
दालचीनी और शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। इसके लिए गर्म पानी में दो चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी पाउडर को मिलाएं और सुबह खाली पेट या सोते समय नियमित रूप से पिएं। इससे शरीर में चर्बी जमा नहीं होती है।

हार्ट अटैक की संभावना हो जाती है कम
हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में दालचीनी सहायक होती है, क्योंकि यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकती है। इसलिए रोजाना गर्म पानी के साथ शहद और दालचीनी का सेवन करें। इससे हार्ट अटैक की संभावना भी कम हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications