Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कान गर्म होने पर जानें क्या करें और क्या न करें
कई बार हमारे कान तेज म्यूजिक सुनने और धूप में देर समय तक खड़े रहने की वजह से एकदम से गर्म हो जाते है। ऐसा कानों में इंफेक्शन या किसी और वजह से भी हो सकता है। कान में होने वाली परेशानी का पता हमें समय रहते लगा लेना चाहिए नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती है। कान गरम और लाल होने के साथ दर्द होने के साथ सूजन भी होने लगती है। इसका समस्या के इलाज के लिए आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस लेख में हम कानों के गरम होने का कारण, लक्षण और इलाज पर बात करेंगे।

कान गरम होने के लक्षण
अगर आपके कानों में इंफेक्शन हो गया है तो इस कारण आपको कान में गर्माहट सी महसूस होने लगेगी। कानों में गर्माहट के साथ दर्द और रिसाव, सुनने में परेशानी जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर तेज धूप में घंटों खड़े रहने की वजह से कानों में गर्माहट के साथ कान लाल हो जाएंगे।

कान गर्म होने के कारण
गर्मियों के दिनों में तेज धूप की वजह से कानों में गर्माहट हो जाती है।
- गर्म और ठंडी हवा और वातावरण की वजह से भी आपके कानों में गरमाहट महसूस हो सकती है। आप मानेंगे नहीं मानसिक स्थिति का असर भी कानों पर पड़ता है। अगर आप बहुत ज्यादा गुस्से में हैं या आपको किसी तरह स्ट्रेस या दबाव सा महसूस कर रहें है तो भी कानों में गरमाहट महसूस हो सकती है। वायरस या बैक्टीरिया इंफेक्शन की वजह से भी कानों में गरमाहट हो सकती है। शरीर मेंहार्मोन्स में बदलाव के कारण कानों में गरमाहट होती है। मेनोपोज या कीमोथैरेपी के दौरान भी आप कानों में गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

गरम कान की समस्या से बचने के तरीके
कानों में गर्माहट का कारण साफ-सफाई का अभाव भी हो सकता है। कई बार कानों में गंदगी की वजह से वैक्स जमने लगती है। समय-समय पर इनकी सफाई न करने पर ईयर इंफेक्शन होता है जिसकी वजह से कानों में गरमाहट महसूस होती है। कानों की साफ-सफाई के लिए हर दो से तीन महीनों में एक बार डॉक्टर के पास जरूर जाएं और कानों का चैकअप भी कराएं।कई लोग कानों में दर्द होते ही सबसे पहले तेल डालते है लेकिन आप जानते है कानों में दर्द होते ही तेल नहीं डालना चाहिए। बल्कि डॉक्टर से सलाह ले और ईयरड्रॉप का इस्तेमाल करें। कान में खुजली आ रही है तो कान को नुकीली चीज से न खुजलाएं, इससे कानों की नसें खराब हो सकती हैं।कान की गर्माहट से बचने के लिए कान की साफ सफाई को नजरअंदाज न करें। कानों को संक्रमित मुक्त रखना है, इसके लिए आप खास ख्याल रखें कि कानों में पानी न जाए। काफी देर तक गाने सुनने या फोन पर बात करने से बचें और फोन को बाथरूम में इस्तेमाल न करें, नहीं तो आपके कान तक इंफेक्शन पहुंच सकता है। जिसकी वजह से भी ये समस्या हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
