Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या बाथरूम पाइप से भी फैलता है कोरोना वायरस, जानें सच
वुहान कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 1,100 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। 45 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आए हैं। अलग-थलग रखे गए जापानी क्रूज जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित 175 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, एक दूसरे क्रूज में 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिसमें संक्रमित लोगों का पता लगाया जा रहा है।
इस बीच हांगकांग में वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि क्या कोरोना वायरस बाथरूम पाइप के जरिए भी फैलता है?

पाइपलाइन के जरिए कैसे फैलता है कोरोना ?
हांगकांग में कोरोना वायरस की दहशत की वजह से घरों को खाली कराया गया है। इस वायरस के डर की वजह से कई अपार्टमेंट ब्लॉक कर दिए गए हैं। यह इसलिए किया गया है कि कहीं ये खतरनाक वायरस पाइप लाइन के जरिए एक घर से दूसरे घर तक न पहुंच जाए। हांगकांग के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि दो भिन्न-भिन्न फ्लोर पर रहने वाले लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ये लोग जिस अपार्टमेंट में रहते हैं वो गगनचुंबी है।
इस सोसाइटी में रहने वाली 62 साल की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित थी। एक हफ्ते बाद ही इसी सोसाइटी में एक 75 साल के बुजुर्ग भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। ये दोनों ही लोग अलग-अलग कमरों में ऊपर-नीचे रहते थे। इसके बाद इस सोसाइटी मेंं कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आ गए। महिला के पति, बेटा और उसकी पत्नी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए। इससे सोसाइटी में दहशत मच गई और लोग कहने लगे कि यह खतरनाक वायरस बाथरूम के पाइप के जरिए एक घर से दूसरे घर में फैल रहा है।
इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोसाइटी के उस फ्लोर को ही खाली करा दिया। जो महिला इस वायरस से संक्रमित थी वो दसवें फ्लोर पर रहती थी और उसके बाद जो व्यक्ति संक्रमित हुआ वो सातवें फ्लोर पर रह रहा था।
एक-दूसरे से जुड़े हुए थे बाथरूम के पाइप
स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीस फ्लोर की इस पूरी बिल्डिंग को ही खाली कर दिया। इस बिल्डिंग के टॉयलेट पाइप एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। ऐसे में वैज्ञानिक इस बात का पता लगा रहे हैं कि किसी व्यक्ति के संपर्क में आने के अलावा क्या यह वायरस पाइप लाइन के जरिए भी एक घर से दूसरे घर में पहुंचकर लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
